{"_id":"5c76de02bdec220a742dbe21","slug":"41551293954-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई अलर्ट: गौरीफंटा व बसही बार्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई अलर्ट: गौरीफंटा व बसही बार्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानगर-गौरीफंटा। पुलवामा में हुए आतंकी हमले और जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट है। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा व बसही बार्डर पर एसएसबी व पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। गौरीफंटा बार्डर पर तो आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही लोगों को रोककर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर बार्डर पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। आने-जाने वालों पर भी एसएसबी पूरी सतर्कता से नजर रखे हुए है।
बता दें कि वायुसेना द्वारा दो दिन से पाकिस्तान में घुसकर बमबारी की जा रही है। वहीं संपूर्णानगर क्षेत्र के भानपुरी खजुरिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले को निशाना बनाने की बात से ही एसएसबी और पुलिस सतर्क हो गई है। बसही एसएसबी बीओपी की तरफ से सीमा के पिलर संख्या 201, 202 के बीच मुस्तैदी से आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखे हुए है। साथ ही आने-जाने वालों की चेकिंग भी लगातार की जा रही है। गौरीफंटा बार्डर पर भी एसएसबी पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही किसी को आगे जाने की अनुमति दे रही हैं। पुलिस भी आसपास लगातार गश्त कर रही है। पगडंडियों की भी निगहबानी की जा रही है। मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरी सतर्कता बरती जा रही है। संदेह होने पर परिचय पत्र दिखाने को भी कहा जा रहा है। एसएसबी कंपनी के कमांडेंट मुन्ना सिंह ने बताया कि सीमा पर लगातार कड़ी निगरानी हो रही है, जिससे कोई आपराधिक तत्व सीमा पर घुसपैठ न कर सके। बताया कि मेटल डिटेक्टर के साथ ही डॉग स्क्वॉयड भी तेजी से अपना कार्य कर रही है।