{"_id":"5c40d299bdec224dce16578b","slug":"41547752089-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआ फार्म में सक्रिय बाघिन पहुंची पूरनपुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआ फार्म में सक्रिय बाघिन पहुंची पूरनपुर गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदुआ में सक्रिय बाघिन पहुंची पूरनपुर गांव
बांकेगंज। मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के बरौंछा नाले से सटे हरदुआ फार्म में पिछले दो दिन से सक्रिय बाघिन बृहस्पतिवार कुछ दूरी पर बसे पूरनपुर गांव की आबादी सटे गन्ने खेत में चहलकदमी करती दिखाई दी। गन्ना छिलाई करने गए मजदूरों को खेत के अंदर बाघिन की मौजूदगी का अहसास होने पर वे वहां से उल्टे पांव भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने गलियारे में पगचिह्न मिलने पर बाघिन मौजूदगी की पुष्टि की है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट और बांकेगंज कस्बा से चार किलोमीटर दूर पूरनपुर गांव को गए गलियारे से सटे साधू सिंह के खेत में मजदूर गन्ना छिलाई करने गए थे। इस दौरान मजदूरों को खेत के अंदर बाघिन की मौजूदगी का अहसास होते ही उनके होश उड़ गए। मजदूर वहां से उल्टे पांव भागकर गांव पहुंचे और इसकी जानकारी ग्रामीणों और वन कर्मियों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे फारेस्टर मोहम्मद उमर ने गलियारे में पगचिह्न देखकर बाघिन मौजूदगी की पुष्टि की है। उन्होंने ग्रामीणों से गन्ने के खेत की ओर न जाने की सलाह दी है।
मालूम हो कि बुधवार पूरनपुर और हरदुआ फार्म रोड पर बरौछा नाले के पास से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को कुछ दूरी पर बाघिन खड़ी दिखाई दी थी। सामने खड़ी बाघिन को देख हरदुआ फार्म निवासी युवक आयुष बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ था। अभी लोग इस घटना को भुला भी नहीं पाए थे कि बृहस्पतिवार दोपहर बाघिन वहां से चहलकदमी करते हुए पूरनपुर और चौधीपुर गांव को गए गलियारे से सटे गन्ने खेत में पहुंच गई। जहां वन कर्मियों को मिले पगचिह्नों का मिलान करने पर इस बात का खुलासा हुआ। पिछले कई दिनों से आबादी के निकट सक्रिय बाघिन को लेकर ग्रामीण दहशत में है। बाघिन के डर से लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक कर बैठ जाते हैं। हालांकि बाघिन ने अभी तक किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। बावजूद इसके लोग बाघिन की मौजूदगी से डरे हुए हैं।
विज्ञापन
मैलानी रेंज का बरौंछा नाला बाघ-बाघिन का प्राकृतिक वास है। पूरनपुर गांव के पास बाघिन मौजूदगी की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम पूरनपुर, हरदुआ फार्म और चौधीपुर गांव के पास मौजूद बाघिन की लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सलाह है कि वे सतर्कता बरतें और अकेले गन्ने के खेतों में न जाएं। ग्रामीण समूह में जाएं हांका लगाकर शोर मचाते हुए गन्ने की छिलाई करें।
-डॉ अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।