फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजड़ा

वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजड़ा

Sun, 25 Nov 2018 04:59 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजड़ा

विज्ञापन

वन विभाग ने तेंदुआ पकड़ने को लगाया पिंजड़ा

बांकेगंज। कस्बा के निकट चौधीपुर गांव में आबादी के निकट सक्रिय एक साथ तीन तेंदुए दिखाई पड़ने और खेत में ग्रामीणों पर झपट्टा मारने के बाद वन विभाग ने तेंदुओं को आबादी से दूर रखने की कवायद शुरू कर दी है। वन विभाग ने इसके लिए एक पिंजड़ा भी लगवाया है और शनिवार रात उसमें एक बकरा भी बांधा गया, लेकिन एक भी तेंदुआ पिंजड़े के पास नहीं आया।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट और बांकेगंज कस्बा से सटे चौधीपुर गांव अंतर्गत शनिवार सुबह आबादी से सटे खेतों में काम रहे ग्रामीणों पर एक तेंदुए ने छलांग लगाई थी। यह सूचना पाकर वन विभाग ने तेंदुए को आबादी से दूर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने शनिवार शाम ही गांव से सटी खारजा नहर के पुराने भट्ठे की झाड़ियों के बीच एक पिंजड़ा भी लगाया। इस पिंजड़े में एक बकरा भी बांधा गया, लेकिन कोई तेंदुआ पिंजड़े के पास नहीं फटका।
विज्ञापन

चौधीपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम बड़ी नहर पटरी पर तीन तेंदुओं को एक साथ चहलकदमी करते हुए देखा था। इसके बाद से वन विभाग और अधिक सतर्क हुआ है। तेंदुए की निगरानी में लगी वन विभाग की टीम में शामिल फॉरेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, रामपाल यादव ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि वे अकेले खेतों की ओर न जाएं और नही मवेशियों को जाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौधीपुर गांव आबादी के पास तीन तेंदुए मौजूद होने की सूचना मिली है। वन कर्मियों ने पगचिन्ह देखकर इसकी पुष्टि की है। इससे वहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को चाहिए कि आबादी के निकट तेंदुआ दिखाई पड़ने पर इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल,उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed