फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कटिया पकड़ने के लिए बिजली विभाग की टीम रात में निकलेगी

कटिया पकड़ने के लिए बिजली विभाग की टीम रात में निकलेगी

Sat, 24 Nov 2018 05:03 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
कटिया पकड़ने के लिए बिजली विभाग की टीम रात में निकलेगी
लखीमपुर खीरी। कटिया लगाकर बिजली चोरी करने वालों पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम शिकंजा कसने की तैयारी में है। अब बिजली विभाग की टीमें रात के समय शहर के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण करेंगी और देखेगी कि किन घरों में बिना कनेक्शन के कटिया लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। कनेक्शन होने के बावजूद कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों पर भी शिकंजा कसेगा। ऐसे लोगों पर जुर्माने के साथ ही बिजली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज होगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग के मुताबिक अकेले शहर में ही बिजली उपभोक्ताओं पर 31 करोड़ रुपया से अधिक बकाया है। इनमें 10 हजार रुपया से अधिक के बकाएदारों की संख्या 8500 से अधिक हैं। इनमें 4200 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने मार्च 2018 के बाद से एक भी बिल अदा नहीं किया है और उनकी देनदारी 10 हजार रुपये से अधिक है। ऐसे उपभोक्ताओं पर अब बिजली विभाग विशेष तौर से शिकंजा कसने जा रहा है।
विज्ञापन

कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिनका कनेक्शन बिजली बकाया में कट चुका है और वे बिना कनेक्शन जुड़वाए कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे है। कुछ मीटर को बाईपास कर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। अब बिजली विभाग की टीमें रात के समय मोहल्लों में भ्रमण कर कटिया कनेक्शन चेक करेगा। बिजली चोरी मिलने पर घरेलू कनेक्शन पर 4000 रुपया प्रति किलोवाट और कामर्शियल कनेक्शन पर 10000 रुपया प्रति किलोवाट की दर से पेनाल्टी लगाई जाएगी। साथ ही धारा 138 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ सिटी अनुराग मिश्र ने बताया कि शहर में 1800 बकाएदारों पर 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। इनके खिलाफ कनेक्शन काटने, मीटर उतारने और आरसी जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। पिछले माह 50 हजार से अधिक के 48 बकाएदारों पर आरसी जारी की गई। 28 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर मीटर उतार लिए गए हैं। अब कटिया डालकर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed