फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नेपाल में मिला बांकेगंज के युवक का शव

नेपाल में मिला बांकेगंज के युवक का शव

Sat, 02 Jun 2018 04:59 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में मिला बांकेगंज के युवक का शव
फोटो- 02एलकेएच501
विज्ञापन



नेपाल में मिला बांकेगंज के युवक का शव
संपूर्णानगर के पास कमलापुरी में सड़क निर्माण में कर रहा था मजदूरी

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। मैलानी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के एक युवक संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के कमलापुरी गांव में बन रही सीसी रोड पर मजदूरी करने गया था। शनिवार सुबह उसका शव नेपाल सीमा में डेढ़ किलोमीटर अंदर एक गड्ढ़े में बरामद हुआ।

थाना मैलानी क्षेत्र की बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी 23 वर्षीय पारस मजदूरी करता था। 15 दिन पहले वह संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के कमलापुरी गांव में बनने वाली सीसी रोड पर गांव के ही साथियों संग मजदूरी करने गया था। उसके साथियों ने बताया कि पारस काम निपटाने के बाद अक्सर डेढ़ किलोमीटर दूर नेपाल सीमा में घूमने जाता था। शुक्रवार शाम पारस नेपाल टहलने गया था। सुबह जब वह नहीं लौटा तो साथी उसे ढूंढते हुए नेपाल पहुंचे, जहां नेपाल सीमा से डेढ़ किलोमीटर अंदर उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। इस पर साथियों ने पारस के परिवारवालों को सूचना दी। मृतक पारस के पिता रमाकांत उर्फ कंठू परिवार वालों के साथ नेपाल पहुंचे। जहां उन्होंने नेपाल के जिला कैलाली अंतर्गत बिलौरी थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed