{"_id":"5b1147854f1c1ba46e8b5b80","slug":"41527859077-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 यात्री घायल
Updated Fri, 01 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल
तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई प्राइवेट बस
अमर उजाला ब्यूरो
ईसानगर। कटौली से सिसैया जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अचानक पलट गई। इससे करीब 12 लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर मे भर्ती कराया गया है।
लखीमपुर से शारदानगर ढखेरवा सिसैया से हसनपुर कटौली के लिए प्राइवेट बसें चलती हैं। शुक्रवार सुबह हसनपुर कटौली से लखीमपुर के लिए चली बस सिसैया चौराहे से पहले क्रेशर के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने आनन फानन एंबुलेंस से घायल 50 वर्षीय रामप्रमुख निवासी सिद्धनपुरवा, 60 वर्षीय राजाराम निवासी डेहुआ, 30 वर्षीय शिवकुमार निवासी सिद्धनपुरवा, 32 वर्षीय श्रवण कुमार निवासी मुखलिसपुर, 45 वर्षीय महेंद्र कुमार, नवासी गौढी, 40 वर्षीय गुड्डी निवासी रामनगर, 40 वर्षीय निशा बेगम निवासी रूस्तमपुवा, 30 वर्षीय उस्मान निवासी शिवपुर सहित 12 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर में भर्ती कराया गया। इसमें उस्मान, निशा बेगम की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ईसानगर थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि ने बताया तेज गति के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई गंभीर रूप से घायलों के अतिरिक्त सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।