{"_id":"5b0ff1534f1c1b916e8b57af","slug":"41527771475-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Updated Thu, 31 May 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज मार्ग पर एक भट्ठे के सामने जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। उसके गले में अंगौछा कसा हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के विलियमगंज निवासी राजाराम ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र रोहित बुधवार की शाम सात बजे घर से किसी काम से निकला था। पिता ने बताया कि रोहित मजदूरी पेशा था। दूसरे दिन सुबह तक रोहित के घर वापस न आने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। सुबह लोगों ने सूचना दी कि एक शव जंगल के किनारे पेड़ से लटक रहा है। जाकर देखा तो वह उसके पुत्र रोहित का शव था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को उतरवाया तो परिवारवालों ने किसी भी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। पिता ने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। कोतवाली पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव घर वालों के सुपर्द कर दिया है। राजाराम ने बताया कि उसके चार पुत्र थे जिसमें रोहित सबसे छोटा था। जवान बेटे की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है, परिवार वालों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार किया है, इस लिए शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है।