फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तेज धूल भरी आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई

तेज धूल भरी आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई

Tue, 01 May 2018 10:00 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
तेज धूल भरी आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई
30 एलकेएच 14, 18, 19
विज्ञापन

तेज आंधी से शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल
बारिश के साथ पड़े ओले, आम की फसल भी चौपट
घरों पर पेड़ गिरने से हुआ नुकसान, कई जगह रास्ते भी हुए बंद
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
रविवार रात आई तेज आंधी से जिले भर की बिजली सप्लाई व्यवस्था धड़ाम हो गई। शहर में तो कुछ घंटों में बिजली सप्लाई पटरी पर आ गई, लेकिन ग्रामीण इलाके में कई जगह अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आंधी के बाद कुछ देर तक हल्की बारिश भी हुई। जिले की निघासन तहसील में बारिश के दौरान बड़े-बड़े ओले पड़े। इससे आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मैगलगंज क्षेत्र के बाईकुआं और बीरमपुर गांवों में घरों के ऊपर पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
निघासन। रविवार रात 11 बजे आई तेज धूल भरी आंधी से क्षेत्र के कई गांवों में घरों के छप्पर और टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। निघासन के अलावा सिंगाही, बेलरायां, तिकुनिया, रकेहटी, ढखेरवा, दुबहा, झंडी समेत इलाके के कई गांवों में आंधी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली के तार टूटने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। रात भर बिजली गायब रहने के बाद सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई। बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले गिरने से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ओलों की चपेट में आने से टांडा गांव के वीरेंद्र समेत कई लोग चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन

धौरहरा। रविवार रात नौ बजे से करीब आधा घंटे तक तेज आंधी के बाद बारिश हुई और जमकर ओले गिरे। आम और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ। कफारा धौरहरा, अभयपुर, रमियाबेहड़ सहित कई गांवों में वैवाहिक समारोह के लिए लगे पंडाल उखड़ गए। जिससे काफी दिक्कतें हुई। यहां भी फसलों को नुकसान हुआ। तेज आंधी से कई जगहों पर बिजली के तार और पोल टूटने से बिजली गुल हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलरायां। तराई में रविवार रात साढ़े आठ बजे के बाद से आसमान पर बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक झमाझम बारिश से गांव की गलियों में कीचड़ हो गया। धूलभरी तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। गांव में छप्परनुमा बने घरों का फूस उड़ गया। वहीं आम की फसलों का भारी नुकसान हुआ है।
हैरमखेड़ा। रविवार देर रात आई तेज धूल भरी आंधी ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। रास्तों पर पेड़ गिरने से जहां यातायात बाधित हुआ। वहीं बिजली के तारों पर पेड़ और पेड़ की डालें टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव बाईकुऑ निवासी रामकिशोर के घर के सामने लगा नीम का पेड़ उनके मकान पर गिर गया। इससे उस मकान में सो रहे परिवार वाले बाल-बाल बच गए। राम किशोर का मकान अब खुले आसमान के नीचे आ गया है जिसकी दीवारें टूट गई है। राम किशोर की लड़की की बारात एक सप्ताह बाद आनी है। मकान पर गिरे पेड़ से घर में रखे शादी के सामान समेत अन्य सामान भी नष्ट हो गया। इसी ग्राम पंचायत के मजरा गांव बीरमपुर निवासी अशोक कुमार के मकान के ऊपर पड़ी टीन शेड और पक्की दीवार समेत कच्चा मकान गिर गया।
मितौली। रविवार रात को तेज धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। आंधी के कुछ समय बाद हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। कुछ समय हुई बारिश ने मौसम जरूर सुहाना हुआ, लेकिन बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। रविवार पूरी रात से लेकर सोमवार को दिन के चार बजे कस्बे की बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।

आंधी के साथ गिरे ओले
रजागंज। रविवार की शाम आयी धूल भरी आंधी के साथ बारिश ने जहां गर्मी से राहत मिली वहीं लोगों ने बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी सब्जियों की फसल भिंडी, तोरयी, उड़द, मूंग, आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। बाग मालिकों ने बताया लगातार आंधी, ओलावृष्टि से आम की फसल की पैदावार कम होने की सम्भावना है।


---------------
ओला गिरने से गेहूं, आम सहित सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। हालांकि 70 फीसदी गेहूं कट चुका है। आम और सब्जियों की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। वास्तविक हानि की जानकारी राजस्व विभाग के कर्मचारियों की रिपोर्ट आने के बाद होगी।
- सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed