{"_id":"5a901b324f1c1ba5268bbd1d","slug":"41519393586-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मार्च से शुरू होनी हैं परीक्षाएं, नहीं आए प्रवेश पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मार्च से शुरू होनी हैं परीक्षाएं, नहीं आए प्रवेश पत्र
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह मार्च से परीक्षाएं, नहीं आए प्रवेशपत्र
बीए की होंगी परीक्षाएं, तीन शिक्षकों के सहारे है डिग्री कॉलेज
अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में छह मार्च से बीए की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा शुरू होने में कम समय ही बचा है लेकिन अब तक छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र ही नहीं आए हैं। यहां तक की मात्र तीन शिक्षकों के सहारे परीक्षाओं की तैयारियां चल रही हैं। सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था अब तक महाविद्यालय में नहीं की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परीक्षाओं को लेकर डिग्री कॉलेज का स्टाफ कितना सजग है।
बता दें कि बीए की परीक्षाएं छह मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगवाए गए हैं। यहां तक प्रभारी प्राचार्य भी परीक्षाओं को लेकर सजग नहीं दिख रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से इस बार डिग्री कॉलेज में परीक्षा कराने की तैयारियां हैं। इस डिग्री कालेज में वैसे तो हिंदी, संस्कृत, वाणिज्य, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्री, शारीरिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, गृहविज्ञान तथा भूगोल आदि विषयों की पढ़ाई होती है। लेकिन यहां पर हिंदी, संस्कृत, वाणिज्य को छोड़कर किसी भी विषय का अध्यापक मौजूद नहीं है। ऐसे में तीन शिक्षकों के सहारे की कॉलेज की पढ़ाई चलती है। प्राचार्य की भी यहां अब तक तैनाती नहीं की गई है जिससे परीक्षाओं पर होने वाले प्रभाव से कैसे कॉलेज प्रशासन निपटता है यहां स्वयं में एक प्रश्न है। इस बाबत प्रभारी प्राचार्य डॉ. सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि छह मार्च से परीक्षाएं होनी है। प्रवेश पत्र के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि प्रवेश पत्र संबंधी उनको कोई जानकारी है, कॉलेज के बाबू से ही इस बारे में पता चल पाएगा।