{"_id":"68fbc6188c2116f6ab0488f3","slug":"377-lakh-rupees-were-withdrawn-from-the-accounts-on-the-pretext-of-unlocking-the-phone-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-159098-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फोन का लॉक खोलने के बहाने खातों से उड़ाए 3.77 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फोन का लॉक खोलने के बहाने खातों से उड़ाए 3.77 लाख रुपये
Sat, 25 Oct 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीरा क्षेत्र के सिख टांडा त्रिकोलिया गांव निवासी निर्मल सिंह से साइबर ठगी हो गई। मोबाइल फोन का लाॅक खाेलने के बहाने ठग ने उनके दो अलग-अलग खातों से तीन लाख 77 हजार रुपये निकाल लिए। सबसे ज्यादा रकम केसीसी खाते से निकाली गई।
जानकारी होने पर निर्मल ने साइबर थाने में सेमरिया निवासी संजय बाजपेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। निर्मल ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को उनका मोबाइल फोन लॉक हो गया था, जिसे खुलवाने के बहाने 18 सितंबर को संजय ने उनका फोन ले लिया। कुछ देर बाद ही संजय ने फोन लौटा भी दिया।
पीड़ित का कहना था कि संजय भी उनके फोन का लाॅक नहीं खोल सके। इसके बाद पीड़ित ने मोबाइल फोन को शॉप पर दिखाया तो पता चला कि उसका सिम कार्ड खराब है। पीड़ित जब सिम निकलवाने दुकान गया तो पता चला कि आधार कार्ड भी लॉक है। इसके बाद बैंक गए, जहां पता चला कि उसके दो अलग-अलग खाते, जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा भीरा से 87 हजार रुपये और एचडीएफसी बैंक गोला के केसीसी खाते से 2,90,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।