{"_id":"681f9b8d9424b7f86b07d35c","slug":"35-couples-stuck-in-litigation-for-a-long-time-became-one-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-145566-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अरसे से मुकदमेबाजी के फेर में फंसे 35 जोड़े हुए एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अरसे से मुकदमेबाजी के फेर में फंसे 35 जोड़े हुए एक
विज्ञापन
परिवार न्यायालय में आपसी सुलह समझौते से मुकदमे का निस्तारण होने के बाद लोगों को साथ विदा करते प
लखीमपुर खीरी। छोटी-छोटी बातों पर आपस में झगड़कर अरसे से मुकदमेबाजी के फेर में फंसे 35 जोड़ों का शनिवार को आयोजित हुई लोक अदालत में सुलह समझौता हो गया। इसके बाद ये जोड़े साथ रहने के लिए खुशी-खुशी अदालत से विदा हुए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बैनर तले शनिवार को लोक अदालत का आयोजन जिला जज सैयद माउज बिन आशिम की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कुल 12,462 मुकदमे आपसी सुलह समझौते और जुर्म इकबाल के आधार पर निपटाए गए।
सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, नगर पालिका टैक्स अपीलें, आबकारी व वाहन चालानी मुकदमों के साथ ही लघु फौजदारी और सिविल विवाद आपसी सुलह समझौते और जुर्म इकबाल के आधार पर निस्तारित किए गए। साथ ही बैंकों और वित्तीय संस्थानों की बकाएदारी में भी सुलह समझौते से करोड़ों रुपये की वापसी तय हुई है।
विज्ञापन
स्थाई लोक अदालत के प्रधान न्यायाधीश सुरेंद्र प्रसाद यादव ने छह मुकदमे आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीडी भारती ने लंबे अरसे से छोटी-छोटी बातों पर लड़ रहे दंपतियों में सुलह समझौता कराते हुए 35 दंपतियों को फूलमाला पहना कोर्ट से विदा करा दिया।
मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की न्यायाधीश डॉ. कपिला राघव ने एक्सीडेंट में चोटिल पक्षकारों और दिवंगत के परिजनों को बीमा कंपनियों और वाहन स्वामियों से मुआवजा राशि दिलवाई और 119 मामले सुलह समझौते से निस्तारित किए।