{"_id":"5c7434aebdec22737a368ecb","slug":"31551119534-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगांव के यात्रियों को बैठाने से मना करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगांव के यात्रियों को बैठाने से मना करने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सीतापुर डिपो के परिचालक ने सोमवार को रोडवेज बस अड्डे पर हरगांव की सवारियां बैठाने से मना कर दिया। इस पर यात्रियों ने हंगामा करते हुए केंद्र प्रभारी से मामले की शिकायत की। इससे नाराज परिचालक ने बस ले जाने से मना करते हुए खड़ी करवा दी। जिससे यात्रियों को दूसरी बस से हरगांव भिजवाया गया।
सोमवार की दोपहर सीतापुर डिपो की बस संख्या यूपी 34 टी 6890 लखनऊ जाने के लिए तैयार खड़ी थी। बताते हैं कि परिचालक अतुल शुक्ला ने हरगांव जाने वाले यात्रियों को बस में बैठने से मना कर दिया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करते हुए ड्यूटी रूम में मौजूद प्रभारी डिपो एवं ड्यूटी इंचार्ज कमलेश वर्मा को मामले से अवगत कराया। उनके कहने के बावजूद परिचालक ने यात्रियों को बैठाने से मना कर दिया। इस पर कमलेश वर्मा ने हरगांव, ओयल जाने वाले यात्रियों को बस संख्या यूपी 31 टी 4068 में बैठाकर रवाना किया।
मामले की जानकारी हुई है। यात्रियों को बैठाने में परिचालकों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। परिचालक पर कार्रवाई के लिए सीतापुर एआएम को लिखा जाएगा।
- एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो।