फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में झोलाछाप डाक्टर की मौत

संदिग्ध हालात में झोलाछाप डाक्टर की मौत

Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में झोलाछाप डाक्टर की मौत
17एलकेएच15
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में झोलाछाप की मौत
नीमगांव के चौधकपुर गांव का था निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव चौधकपुर निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक करीब छह माह से भीरा थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर में किराए के मकान में रहकर डॉक्टरी करता था। रविवार की रात उसकी तबीयत बिगडने पर उसे गोला स्थित अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक के भतीजे चौधकपुर निवासी उपेंद्र कुमार ने बताया कि चाचा संजय कुमार भीरा थाना के गांव अमरपुर में किराए पर रहकर डॉक्टरी करते थे। पांच दिन पहले उनकी पत्नी भी साथ रहने अमरपुर गई थी। रविवार की रात 11.30 बजे उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी, तो उपेंद्र ने जिला अस्पताल लखीमपुर में भर्ती कराने के लिए कहा था। इसके बाद संजय को उनकी पत्नी लखीमपुर के बजाय गोला में एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गई, जहां डॉक्टर ने देखते ही संजय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव को चौधकपुर गांव ले आए। मृतक की पत्नी ने बताया कि रविवार को संजय अमरपुर गांव के पास एक झाले पर शराब पीने गया था, जिसके बाद से उसकी तबीयत बिगड़ी थी। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, तभी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

-----------
नशे का आदी था संजय
बिजुआ। नीमगांव क्षेत्र के गांव चौधकपुर निवासी संजय अमरपुर में झोलाछाप डॉक्टरी करता था। दो महीने से वह गांव के दिनेश उर्फ साधू के घर में किराए पर दुकान लेकर रह रहा था। पहले वह शनिवार को घर चला जाता था, लेकिन पांच दिन पहले ही अपनी पत्नी एवं दो बच्चों को लेकर यहीं रहने लगा था। बिजुआ चौकी प्रभारी सुनीत कुमार के मुताबिक संजय की डॉक्टरी अच्छी चलती थी, लेकिन पड़ोसियों की माने तो वह नशे का आदी था। संजय नशे के कैप्सूल का सेवन करता था। रविवार की रात को संजय ने खाना खाया, जिसके बाद उसकी हालात बिगड़ गई। पत्नी ने अपने घर फोन कर संजय की हालत के बारे में बता दिया, जिस पर उसे रात को ही गोला ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed