फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शैक्षिक भ्रमण भी होगा स्नातक हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल

शैक्षिक भ्रमण भी होगा स्नातक हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल

Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण भी होगा स्नातक हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल
शैक्षिक भ्रमण भी स्नातक हिंदी पाठ्यक्रम में होगा शामिल
विज्ञापन

अध्यापन पद्धति में होगा नई तकनीक का इस्तेमाल
सोशल मीडिया और संवाद के नवाचार भी पढ़ेंगे विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की स्नातक कक्षाओं के पाठ्यक्रम में लाए जा रहे बदलाव में सोशल मीडिया और शैक्षिक भ्रमण को भी शामिल किया जा रहा है। हिंदी के विद्यार्थी साहित्यकारों की जन्मस्थली और कर्मस्थली का भ्रमण कर उनकी रचनाओं के स्त्रोत का अध्ययन करेंगे। अध्यापन पद्धति में भी बदलाव लाने की तैयारी है। परंपरागत अध्यापन प्रणाली के अलावा दृश्य-श्रव्य माध्यम से ग्रुप डिस्कसन, विभिन्न कार्यालयों में जाकर राजभाषा की स्थिति और प्रयोग का भी विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में परंपरागत अध्यापन प्रणाली के साथ अब आडियो-वीडियो के माध्यम से भी शिक्षण किया जाएगा। कार्यालयों में राजभाषा हिंदी की स्थिति, प्रयोग प्रणाली आदि के बारे में जानने के लिए विद्यार्थी विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर उसका अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही पाठ्यक्रम में शैक्षिक भ्रमण को भी शामिल किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थी साहित्यिक क्षेत्रों, साहित्यकारों की जन्मस्थली और कर्मस्थली का भी भ्रमण करेंगे। वहां की सामाजिक और आर्थिक स्थितियों का अध्ययन कर साहित्यिक स्त्रोतों का आंकलन करेंगे।
विज्ञापन

बीए तृतीय वर्ष हिंदी भाषा के प्रथम प्रश्नपत्र में आधुनिक संचार माध्यमों में हिंदी के प्रयोग की स्थिति, मित कथन, विज्ञापन, बाजार, आकाशवाणी, समाचार वाचन आदि विधाओं से भी विद्यार्थी परिचित होेंगे। जनसंचार के अद्यतन माध्यम, सामूहिक संचार के नवाचार, फेसबुक, टेलीग्राम, व्हट्सएप, ब्लाग, ट्विटर आदि सोशल मीडिया में भाषागत अपडेशन, कंप्यूटर और इंटरनेट, ई-लेखन में हिंदी और देवनागरी कितना सक्षम है। इसका अध्ययन भी हिंदी के विद्यार्थी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की हिंदी पाठ्यक्रम समिति की संयोजक और लखीमपुर खीरी के भगवानदीन इंटरकॉलेज की प्राचार्या डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि विश्वविद्यालय हिंदी के पाठ्यक्रम को समय के अनुसार आधुनिक सांचे में ढालने जा रही है। इससे पाठ्यक्रम और अधिक व्यवहारिक बनेगा। अध्यापन की आधुनिक प्रणाली से शिक्षण अधिक रुचिकर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed