फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अटल जी के सपनों का भारत का निर्माण कर रहे मोदी

अटल जी के सपनों का भारत का निर्माण कर रहे मोदी

Thu, 18 Jan 2018 10:01 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
अटल जी के सपनों का भारत का निर्माण कर रहे मोदी
लीड
विज्ञापन

17 एलकेएच 7, 14

अटल जी के सपनों का भारत
का निर्माण कर रहे मोदी
सामूहिक खिचड़ी भोज के दौरान बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- खीरी सांसद के गांव में हुआ खिचड़ी भोज और कार्यकर्ता सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
खीरी सांसद के गांव बनवीरपुर में बुधवार को सामूहिक खिचड़ी भोज एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने मोदी सरकार द्वारा देश के विकाश के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए खीरी सांसद की प्रशंसा की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी बुधवार को करीब 5.30 बजे खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी के गांव बनवीरपुर पहुंचे। जहां उनका खीरी सांसद, विधायक और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने को प्रदेश का शुभचिंतक बताते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश हर स्तर पर मजबूत होकर प्रगति के रास्ते पर है, मोदी और योगी गांव के अंतिम व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए जो सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने देेखा था प्रधानमंत्री मोदी उसे साकार करने में लगे है। इस दौरान उन्होंने सांसद की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए खीरी सांसद समय समय पर संसद में मुद्दे उठाते रहे हैं, जिसमें सबसे बढ़ी उपलब्धि शारदा नगर और कर्तियानिया घाट पर वन्य जीव विहार बनाने की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। करीब सौ करोड़ की लागत से वन्य जीव विहार बनेगा। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत हैं। इस दौरान मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री ठाकुर प्रसाद गंगवार, विजय शुक्ला रिंकू, मुन्ना लाल अवस्थी, कनक पाल राना, राममोहन त्रिवेदी, संकटा प्रसाद लोधी, आशीष मिश्रा, डॉ. अभिमन्यु मिश्रा,यशोदानंद मिश्रा, इंद्रजीत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, कुंता अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेेश अध्यक्ष का वीरबाबा मंदिर पर हुआ स्वागत
लखनऊ से खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी के गांव में आयोजित खिचड़ी भोज में शामिल होने जा रहे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई के नेतृत्व में भाजपाइयों ने राजापुर स्थित वीरबाबा मंदिर पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed