{"_id":"695d4a5a485a52f06008349a","slug":"31-candidates-contested-the-district-bar-association-elections-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165339-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 31 दावेदारों ने ताल ठोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में 31 दावेदारों ने ताल ठोकी
Tue, 06 Jan 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते अधिवक्ता। स्रोत :वकील
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की नामांकन प्रक्रिया में अब तक विभिन्न पदों के लिए 31 दावेदारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रह्लादजी ने बताया कि बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि है। इसके पूरे होने के बाद आवेदनों की जांच और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। 17 जनवरी को चुनाव होंगे।
नामांकन प्रक्रिया में मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र तिवारी और महेंद्र पाल सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, सौरभ दीक्षित, और पंकज किशोर तिवारी के बाद मंगलवार को संजीव वाजपेई ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।
महामंत्री के लिए मथुरा प्रसाद अवस्थी, पवनकुमार मिश्र, इसरार अहमद, और विपुल कुमार मिश्र, मैदान में है तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए जय प्रकाश गिरि ने दूसरे दिन भी एक सेट दाखिल किया है। पहले दिन राजेश मिश्र और मोहन लाल मौर्य पर्चा दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
संयुक्त मंत्री के लिए गौरवबाबू गुप्ता, प्रदीप यादव, रोहित कुमार, कुमारी रुबीना खातून, हरेराम, देवव्रत पांडे, कुंवरचंद्र वर्मा और रामजीवन ने अपनी दावेदारी पेश की है। गवर्निंग काउंसिल सदस्य वरिष्ठ के लिए दिनेशकुमार वर्मा, तेजकुमार, सुधेश कश्यप और कनिष्ठ के लिए सूरज त्रिवेदी, आशीष वाजपेई, वहीदुल अली, जावेद अली और विशाल गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।