फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2890 polling parties will leave today to vote at 1638 centers.

Lakhimpur Kheri News: 1638 केंद्रों पर मतदान कराने आज रवाना होंगी 2890 पोलिंग पार्टियां

Sun, 12 May 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
2890 polling parties will leave today to vote at 1638 centers.
लखीमपुर खीरी। चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालने वाले मतदान कार्मिक रविवार को गल्ला मंडी से बूथों के लिए रवाना होंगे। प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के सभी इंतजाम शनिवार शाम तक पूरे कर लिए। विधानसभा वार ड्यूटी पत्र वितरण काउंटर बनाए गए हैं। यह कार्मिक जिले के 2890 बूथों पर मतदान कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। खीरी में 18,62,469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं धौरहरा लोकसभा सीट के लिए जिले की तीन और सीतापुर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 17,13,971 मतदाता वोट डालेंगे। इस तरह जिले के मतदान केंद्रों पर कुल 28,66,653 मतदाता, मतदान करेंगे। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में 1638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 2890 बूथ हैं। प्रशासन ने बूथों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रकाश, साफ-सफाई और इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


रवानगी स्थल पर बनेगा स्वास्थ्य शिविर
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल गल्ला मंडी परिसर में स्वास्थ्य शिविर बनाया जाएगा। इसमें चार डॉक्टरों की तैनाती की गई है। पैरामेडिकल स्टॉफ के साथ ही दवाओं की उपलब्धता रहेगी। दो एंबुलेंस भी खड़ी रहेंगी। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर और अतिरिक्त स्टॉफ का इंतजाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 जोनल और 207 सेक्टर संभालेंगे जिम्मेदारी
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए जिले में 24 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही 207 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए। अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को 2890 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। 10 फीसदी पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।

आंकड़ों में बूथ और पोलिंग पार्टियां
- 1638 मतदान केंद्र हैं जिले में।
- 2890 मतदेय स्थल बनाए गए।
- 52 बूथ अतिसंवेदनशील श्रेणी के हैं।
- 401 संवेदनशील मतदेय स्थल हैं।
- 2890 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी।
- 289 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रहेंगी।
- 11,560 कार्मिक संभालेंगे मतदान की जिम्मेदारी

खीरी में 11, धौरहरा सीट से मैदान में 12 प्रत्याशी

लखीमपुर खीरी। खीरी लोकसभा सीट से 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं धौरहरा सीट से 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला जिले के करीब 28.66 लाख मतदाता करेंगे। जिले में 13 मई को मतदान होना है। संवाद


कस्ता विस में 339 बूथों पर तीन लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान



मितौली। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराने के लिए कस्ता विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। विधानसभा के 339 बूथों पर 3,12,949 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि कस्ता विधानसभा क्षेत्र में तीन जोन बनाए हैं। जिन्हें 21 सेक्टरों में बांटा है।



विधानसभा स्तर पर एक महिला बूथ व एक मॉडल बूथ बनाने की तैयारी है। एसडीएम ने बताया कि जिन बूथों पर पेड़ों की छाया नहीं है। वहां टेंट लगवाया जाएगा। पेयजल के लिए प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मतदान के लिए 15 हजार आमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। 339 बूथों में से 26 लोकेशन पर 45 क्रिटिकल बूथ हैं।








तहसील मुख्यालय पर बनेगा कंट्रोल रूम



एसडीएम ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर विधानसभा स्तरीय एक सहायक कंट्रोल रूम भी बनाया है। नायाब तहसीलदार अखिलेश मौर्य को प्रभारी बनाया है।



लोहागढ़ में बना नया बूथ



एसडीएम ने बताया कि तेंदुआ ग्राम पंचायत के मजरा लोहागढ़ के लोगों को मतदान के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर मितौली ब्लाक मुख्यालय पर आना पड़ता था, लेकिन अब लोहागढ़ में ही एक नया बूथ बनाया गया है। यहां 531 मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed