फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   28 objections were raised regarding the board examination center

Lakhimpur Kheri News: बोर्ड परीक्षा केंद्र को लेकर 28 तक मांगी गईं आपत्तियां

Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
28 objections were raised regarding the board examination center
लखीमपुर खीरी। फरवरी माह में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा रही है। इस बार प्रयागराज से परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भेजी गई है। इसके बाद विभाग ने केंद्र बनाए जाने के संबंध में 28 तक आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियां मिलने के बाद ही सही आंकड़ा मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस बार करीब 96 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में 53 राजकीय, 45 अशासकीय सहायता प्राप्त व 193 वित्तविहीन विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है, जिसमें से 13 राजकीय, 45 अशासकीय सहायता प्राप्त और 74 वितविहीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाना है। इसको लेकर डीआईओएस कार्यालय से आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

केंद्रों के संबंध में लोग अपनी आपत्तियां 28 नवंबर की रात 12 बजे तक boardexam2024.lakhimpurkheri@gmail.com पर आपत्ति भेज सकते हैं। पिछले साल 141 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 132 प्रस्तावित केंद्रों की सूची उपलब्ध कराई गई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिषद की वेबसाइट पर स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने सूचनाएं अपलोड की थी। इसके बाद तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्य समिति ने सत्यापन करते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारण की सूची वेबसाइट पर अपलोड की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का संज्ञान लेने के बाद ही पूरी तरह से सही केंद्रों की संख्या का पता चल सकेगा। कहा कि हाईस्कूल के करीब 55 हजार व इंटर के 41 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed