फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   27,637 candidates traveled for free in nine days

Lakhimpur Kheri News: नौ दिन में 27,637 अभ्यर्थियों ने किया मुफ्त सफर

Mon, 02 Sep 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
27,637 candidates traveled for free in nine days
लखीमपुर खीरी। शहर के 15 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को मुफ्त सफर की सुविधा मिली। हालांकि अभ्यर्थियों ने सफर में मुश्किलें भी झेलीं। फिर भी 27 हजार से अधिक ने बिना किराए के सफर किया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखीमपुर डिपो ने गोला डिपो से करीब 30 बसें मंगाई थीं। इन बसों से अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा गया।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सरकार ने 22 से 31 अगस्त तक रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त सफर कर दिया था। सफर के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र दिखाना था। लखीमपुर डिपो की बात करें 22 से 31 अगस्त तक यानी करीब नौ दिनों में 27 हजार 637 अभ्यार्थियों को मुफ्त सफर कराया गया।
विज्ञापन

इसका किराया करीब 42.78 लाख रुपये बना। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को कष्ट झेलना पड़ा। कई मार्गों पर बसें न होने से अभ्यर्थियों को किराया देकर सफर करना पड़ा। वहीं बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, बदायूं, बहराइच आदि मार्गों पर बसों की संख्या कम होने पर अभ्यर्थियों को बस लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए बिहार सहित यूपी के कई जिलों से अभ्यर्थी आए थे, जिनको सीधा वाहन न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-----------------
दिनांक-अभ्यर्थी-आय
22- 807-105282
23-3273-488785
24-4971-756560
25-5330-873749
26-2875-463075
27-229-40810
29-733-110842
30- 3705-534077
31-5714-905060
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed