{"_id":"5f4e94118ebc3e53b31371f0","slug":"25-thousand-rewarded-crook-arrested-lakhimpur-news-bly418305481","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
तिकुनियां। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा शातिर बदमाश घनश्याम भार्गव आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है तो सिंगाही और तिकुनियां में उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे गैंगस्टर के मामले में तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव तकियापुरवा निवासी घनश्याम भार्गव शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले तिकुनियां और थाना सिंगाही में दर्ज हैं। गैंगस्टर के मामले में पुलिस उसे काफी समय से खोज रही थी। सोमवार की शाम करीब पौने आठ बजे उन्होंने बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया के साथ घनश्याम को बेलरायां चीन मिल गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है। संवाद