{"_id":"622257335dbbf34c45696be8","slug":"25-lakh-allocated-for-the-operation-of-tharu-shilp-gram-lakhimpur-news-bly4772404157","type":"story","status":"publish","title_hn":"थारू शिल्प ग्राम के संचालन के लिए 25 लाख आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थारू शिल्प ग्राम के संचालन के लिए 25 लाख आवंटित
विज्ञापन
चंदनचौकी में नवनिर्मित थारू शिल्प ग्राम।
पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा, थारू जनजाति के लोगों को भी होगा लाभ
लखीमपुर खीरी। चंदनचौकी में नवनिर्मित थारू शिल्प ग्राम का संचालन प्रारंभ करने के लिए भारत सरकार ने 25 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इस धनराशि से थारू शिल्प ग्राम की वाह्य व आंतरिक साज-सज्जा कराई जाएगी और आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे। थारू शिल्प ग्राम का संचालन होने से पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और थारू जनजाति के लोगों को भी फायदा होगा।
दुधवा नेशनल पार्क से सटे चंदनचौकी समेत आसपास के गांवों में रहने वाली थारू जनजाति के हस्तशिल्प व पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2017 में थारू हस्तशिल्प ग्राम की चंदनचौकी में स्थापना की आधारशिला रखी गई थी। एकीकृत जनजाति विकास परियोजना की देखरेख में करीब 1.50 करोड़ की लागत से थारू शिल्प ग्राम का निर्माण कराया गया, जो 2020 में बनकर तैयार हो गया था। इसके संचालन के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित करके टेंडर निकाले गए, लेकिन अब तक इसका संचालन प्रारंभ नहीं कराया जा सकता था। लिहाजा डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शिल्प ग्राम की वाह्य व आंतरिक साज-सज्जा व जरूरी संसाधन जुटाने के लिए भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय से 25 लाख रुपये बजट की डिमांड की थी। शिल्प ग्राम में पर्यटकों के ठहरने के लिए चार थारू हट, 10 दुकानें, एक म्यूजियम, रेस्टोरेंट आदि की व्यवस्था की गई है। दुधवा एवं थारू जनजाति क्षेत्र में भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए थारू शिल्प ग्राम आकर्षण का केंद्र बन सकता है।
भारत सरकार ने थारू शिल्प ग्राम की साज-सज्जा व जरूरी संसाधन जुटाने के लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए हैं। चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद शिल्प ग्राम की साज-सज्जा का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
- यूके सिंह, परियोजना अधिकारी
पुरैना में राजकीय जनजातीय पुस्तकालय तैयार
लखीमपुर खीरी। थारू जनजाति के बच्चों की पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पलिया क्षेत्र के गांव पुरैना में राजकीय जनजातीय पुस्तकालय का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसमें सामान्य ज्ञान, आईएएस-पीसीएस की तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समेत विभिन्न तरह की पाठ्य सामग्री की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि क्रिटिकल गैप मद से इस पुस्तकालय का निर्माण कराया गया है। अप्रैल में पुस्तकालय का उद्घाटन कराकर जनजातीय विद्यार्थियों के लिए इसे खोल दिया जाएगा। संवाद