{"_id":"68a0c72f5055dde5110c8c09","slug":"247-crore-revenue-defrauded-by-creating-fake-firm-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-153306-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जी फर्म बनाकर 2.47 करोड़ राजस्व को लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जी फर्म बनाकर 2.47 करोड़ राजस्व को लगाया चूना
विज्ञापन
लखीमपुर/मोहम्मदी। क्षेत्र की एक फर्म के खिलाफ राज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपियाें ने साठगांठ करके एक फर्जी फर्म बनाई। इसी माध्यम से दो करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक के राजस्व को चूना लगाया है। मोहम्मदी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सहायक आयुक्त राज्य कर ने भानु प्रकाश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विभागीय पोर्टल पर सर्वश्री सिंह इंटरप्राइजेज फर्म के रूप में दर्ज है। फर्म बलवीर सिंह जोकि फर्म का मालिक है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान राज्य कर अधिकारी फर्म का कोई अस्तित्व नहीं मिला। फर्जी तरीके से बनाई गई इस फर्म से बोगास की खरीद-फरोख्त की जा रहा थी।
जांच के दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि फर्म का संचालन फर्जी तरीके से कर भारी टैक्स चोरी की गई, जिससे विभाग को 2.47 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसको देखते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त भानु प्रकाश ने आरोपी फर्म मालिक के खिलाफ कोतवाली मोहम्मदी में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने फर्जीवाड़े की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।