{"_id":"68ed3a2d636d6058f30dd7cd","slug":"2421-people-will-benefit-from-the-chief-ministers-housing-scheme-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-158270-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होंगे 2421 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित होंगे 2421 लोग
Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2421 पात्रों को आवास का लाभ मिलेगा। इसके लिए शासन से लक्ष्य आ गया है। सत्यापन के बाद लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास की किस्त भेजी जाएगी। इसके लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में इस बार बाढ़ त्रासदी में 103 से अधिक लोगों के पक्के मकान नदी में समा गए। इनमें रह रहे लोग बेघर हो गए हैं। इनको अब मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास दिया जाएगा। इसके अलावा निराश्रित महिला, दिव्यांगजन, थारू जनजाति आदि पत्रों को भी योजना का लाभ मिलेगा। विभागीय आंकड़ों पर नजर डालें तो सामान्य वर्ग के 1485, अनुसूचित जाति वर्ग के 818 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 118 लोगों को आवास का लाभ दिया जाएगा।
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सोभानाथ चौरसिया ने बताया कि सभी ब्लाॅकों ने अपने-अपने क्षेत्रों से मांग भेजी थी, जिसे शासन को भेजा गया था। प्रत्येक आवास के लिए 1.20 लाख रुपये का बजट है।