फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   24 houses burnt in Munna Purwa due to fire and one youth suffered burn injuries in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बिजली की चिंगारी ने उजाड़ीं मुन्नापुरवा की खुशियां, आग लगने से 24 घर जले, एक युवक झुलसा

Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के गांव मुन्नापुरवा में मंगलवार दोपहर आग लगने से ग्रामीणों को भारी नुकसान हो गया। गांव के 24 घर जल गए। 

विज्ञापन
24 houses burnt in Munna Purwa due to fire and one youth suffered burn injuries in Lakhimpur kheri
आग बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मझगईं थाना क्षेत्र के गांव मुन्नापुरवा में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे गांव में हाहाकार मच गया। दोपहर करीब 12 बजे जब लोग अपने कामों में व्यस्त थे, तभी गंगाराम के घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। नीच गिरी चिंगारियों ने पलभर में आग का रूप ले लिया। देखते ही देखते गांव के कई घर आग की चपेट में आ गए। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी झुलस गया। अग्निकांड से ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


आग इतनी भयानक थी कि लोग अपने घरों से सामान निकालना तो दूर बमुश्किल जान बचाकर भाग सके। चीख पुकार सुनकर पास के गांव सिसवारा गदियाना, भादुरैहिया, बोटन पुरवा और मोती पुरवा के सैकड़ों ग्रामीण मदद के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए पशुवाड़े में बंधे जानवरों को हंसिए से रस्सियां काटकर आजाद किया, जिससे उनकी जान बच सकी। हालांकि इस बीच हुलासी राम का 20 वर्षीय पुत्र रोहित आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन-फानन एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देर से पहुंची दमकल की गाड़ियां 
घटनास्थल पर दमकल विभाग की देरी ने ग्रामीणों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। सूचना के एक घंटे बाद जब फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कर्मचारियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर मौजूद एसआई राम सुमेर साहनी और दीवान महेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया कि पलिया से और गाड़ियां मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शाम तक जब आग पर काबू पाया गया तब तक गंगाराम, बबलू, आशीष, जयलाल, सोहन, शारदा प्रसाद, महावीर, सोनेलाल, श्रीकेशन, राजेश, कौशल, तोताराम और रामनरेश सहित करीब दो दर्जन ग्रामीणों के घर राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे। घरों में रखा राशन, जेवर, नकदी और बिस्तर सब कुछ जल गया। गंगाराम और सोनेलाल के डनलप भी जलकर नष्ट हो गए। 

देर शाम निघासन एसडीएम राजीव निगम और तहसीलदार दिव्यांशु शाही ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। तहसीलदार ने लेखपाल अभिषेक कुमार को निर्देश दिए कि तत्काल नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को राहत सामग्री और मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed