{"_id":"6ad26eac7c8a3c45430332cb","slug":"23-accused-convicted-in-crimes-against-women-so-far-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-187689-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महिला अपराधों में अब तक 23 आरोपी दोषसिद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महिला अपराधों में अब तक 23 आरोपी दोषसिद्ध
Sat, 17 Oct 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महिला अपराधों के मामलों में प्रभावी पैरवी के चलते वर्ष 2026 में अब तक 23 आरोपियों को दोषसिद्ध कराया गया है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान 6.0 और ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत महिला संबंधी अपराधों में सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। मॉनिटरिंग सेल, विशेष लोक अभियोजकों, संबंधित थानों के पुलिसकर्मियों और पैराकारों को समन्वय बनाकर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक पॉक्सो और दुष्कर्म के मामलों में 33 आरोपियों के खिलाफ निर्णय हुआ, जिनमें 23 दोषसिद्ध हुए। वहीं, दहेज हत्या के मामलों में 15 आरोपियों के खिलाफ निर्णय आया, जिनमें 13 दोषसिद्ध कराए गए। इन मामलों में आजीवन कारावास और 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास जैसी सजाएं भी शामिल हैं।