फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   22 more infected including a prisoner of the district jail

Lakhimpur Kheri News: जिला कारागार का एक बंदी समेत 22 और मिले संक्रमित

Tue, 02 May 2023 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
22 more infected including a prisoner of the district jail
कोरोना संक्रमण : सक्रिय केस हुए 64, जनवरी से अब तक मिल चुके हैं 234 संक्रमित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिले में दो दिन तक कोरोना की रफ्तार बेहद धीमी रही, लेकिन मंगलवार को फिर से कोरोना ने गति पकड़कर 22 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें जिला कारागार का एक बंदी भी शामिल है।

कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. धनीराम ने बताया मंगलवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 22 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें लखीमपुर में चार, फरधान में छह, बांकेगंज में एक, बेहजम में चार, धौरहरा में एक, पलिया में एक और मितौली में चार संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि लखीमपुर में जो चार संक्रमित मिले हें उनमें एक रिपोर्ट रिपीट है जबकि एक जिला कारागार का बंदी है। वहीं एक का मोबाइल नंबर गलत होने के कारण उसका पता नहीं चल सका है। जबकि एक काशीनगर का निवासी है। उन्होंने बताया कि इससे जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 64 हो गई। संक्रमितों के बारे में जानकारी कर इनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है, जिससे उनकी जांच कराकर कोरोना को फैलने से रोंका जा सके। डॉ. धनीराम ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। साथ ही बताया कि काशीनगर निवासी अपने घर में और बंदी जिला कारागार में क्वारंटीन है। सभी को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन

.......
अब तक मिले कुल संक्रमित- 234
स्वस्थ हुए मरीज-167
मंगलवार को मिले पॉजिटिव- 22
जिले में एक्टिव संक्रमित- 64
अस्पताल में भर्ती- 14
होम क्वारंटीन संक्रमित- 39
अनट्रेस- सात
कोरोना से मौत-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed