फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मतगणना टेबलों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर

मतगणना टेबलों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर

Mon, 20 May 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मतगणना टेबलों पर रहेगी सीसीटीवी की नजर
लखीमपुर खीरी। राजापुर मंडी में मतगणना के लिए पंडाल और टेबलों को तैयार किया जा रहा है। 23 मई को नतीजे आने में तीन दिन शेष हैं, जिससे तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए सभी पंडाल में टेबल के आसपास कैमरे लगाए गए हैं। मतगणना वाले दिन मंडी में व्यापारिक गतिविधियां पूर्णतया बंद रहेंगी।
विज्ञापन

खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के अलावा निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना के लिए विधानसभावार कुल 171 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर चार-चार मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें 23 मई को सुबह छह बजे मंडी में बुलाया गया है। इसके बाद आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना के दौरान कोई कर्मचारी और मतगणना एजेंट को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है, जिससे काउंटर पर ही मोबाइल जमा करा लिए जाएंगे। खीरी लोकसभा सीट पर 15, धौरहरा लोकसभा सीट पर आठ और निघासन विधानसभा उपचुनाव में सात प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत के नतीजे जानने को लोगों में उत्सुकता है। मतगणना के दौरान राउंडवार प्रत्याशियों को मिले मतों की घोषणा की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमके चौरसिया ने बताया कि मतगणना कर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए टेबलवार पंखे लगवाए हैं। इसके अलावा खाने-पीने की व्यवस्था मंडी स्थल पर ही की गई है।
विज्ञापन


मतगणना में लगे कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश जारी
मतगणना में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए प्रथम नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है, जिन्हें 22 मई को कलक्ट्रेट सभागार में 12 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा माइक्रो आब्जर्वर को भी मतगणना से पहले आखिरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरांत मतगणना कर्मियों को द्वितीय नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed