फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मिनी चीनी मिल में किसानों ने पकड़ी घटतौली, हंगामा

मिनी चीनी मिल में किसानों ने पकड़ी घटतौली, हंगामा

Thu, 22 Nov 2018 04:23 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
मिनी चीनी मिल में किसानों ने पकड़ी घटतौली, हंगामा

विज्ञापन
मिनी चीनी मिल में किसानों ने पकड़ी घटतौली, हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा। महादेव की मिनी चीनी मिल पर घटतौली का मामला मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। मिनी चीनी मिल पर गन्ना तुलवाने आए दो किसानों ने जब अपना गन्ना मिल के कांटे पर तुलवाया तो धर्मकाटे की पर्ची से लगभग दो क्विंटल कम निकला। इस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों और चीनी मिल कर्मचारियों से बात की और कांटा सही होने तक तौल बंद कर दी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कफारा निवासी निशान सिंह अपनी गन्ना भरी ट्रॉली कफारा के धर्मकांटे से तुलवाकर लेकर महादेव गांव स्थित मां वैष्णो शुगर इंडस्ट्रीज लेकर गए। धर्मकांटे पर जो गन्ना 125.50 क्विंटल था वह गन्ना मिनी चीनी मिल के कांटे पर 123.60 क्विंटल निकला। इस तरह 1.90 क्विंटल का अंतर था। इसी तरह दूसरे किसान ईसानगर के शंकरपुर गांव निवासी रमेश कुमार ने मिनी चीनी मिल लाने के पहले अपना गन्ना धौरहरा के इंडियन धर्म कांटे से ट्राली तुलवाई थी। उसमें 1.55 क्विंटल का अंतर मिला। इसपर दोनो किसानों से तौल कर्मचारी से बहस शुरू हो गई देखते ही देखते किसान मेहरुद्दीन, इंद्रजीत सिंह, रामगोपाल वर्मा, गुरमीत सिह, संदीप शुक्ला, हरपाल सिंह, सुरेश गिरि सहित सैकड़ों किसान इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। सूचना पर कफारा चौकी इंचार्ज एनके यादव और कस्बा इंचार्ज अनिल पांडेय मय फोर्स पहुंच गए। किसानों ने उनसे घटतौली की बात बताई जिसपर मिनी चीनी मिल के मैनेजर ने कांटा सही होने का दावा किया फिर भी कांटा एक्सपर्ट से चेक कराने की बात करते हुए कांटा चेक होने तक तौल बंद करा दी।
विज्ञापन

शुगर इंडस्ट्रीज के मालिक मोनू अग्रवाल ने बताया कि हमारा इलेक्ट्रानिक कांटा है जो रोज चेक किया जाता है पूरी तरह ठीक है। फिर भी किसानों की संतुष्टि के लिए एक्सपर्ट से कांटा चेक कराने तक तौल बंद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed