Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दिव्यांग बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा

दिव्यांग बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा

Sun, 21 Oct 2018 04:40 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 04:40 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा
दिव्यांग बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा
विज्ञापन

विद्यालय के केंद्र न बनने पर नजदीकी केंद्र पर देंगे परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12 वीं के दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। उनके विद्यालय के परीक्षा केंद्र न बनने की स्थित में दिव्यांगों को नजदीक के केंद्र पर परीक्षा देनी होगी। परिषद द्वारा दिव्यांग छात्रों की सूची तैयार कराई जा रह है।
बोर्ड परीक्षा में छात्राओं को ही स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा मिलती थी, लेकिन इस बार दिव्यांग छात्रों को भी स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा मिलेगी। बोर्ड ने दिव्यांग छात्रों की दिक्कतों को देखते हुए उन्हें स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा देने का एलान किया है। इससे इन छात्रों को दूसरे केंद्र पर परीक्षा देने के लिए नहीं जाना होगा। जबकि इससे पहले दिव्यांग छात्रों को दूर दराज बनाए गए केंद्र पर जाकर परीक्षा देनी होती थी, जिससे उनके साथ साथ उनके घरवालों को भी तमाम दिक्तों का सामना करना पड़ता था। वहीं बोर्ड ने दिव्यांग छात्र के विद्यालय के केंद्र न बनने पर पास के केंद्र पर परीक्षा दिलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

......
बोर्ड परीक्षार्थियों की कुल संख्या- 89948
कक्षा रेग्युलर प्राइवेट
10 52102 500
12 35979 1367
10वीं तक मान्यता प्राप्त विद्यालय- 272
12 वीं तक मान्यता प्राप्त विद्यालय -184
......

दिव्यांग परीक्षार्थियों को भी स्वकेंद्र परीक्षा की सुविधा मिलेगी। उनके विद्यालय के केंद्र न बनने की स्थित में नजदीक के परीक्षा केंद्र पर दिव्यांग परीक्षा दे सकेंगे। दिव्यांग छात्रों की सूचना बोर्ड को पहले ही भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ.आरके जायसवाल डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed