{"_id":"5b44ed244f1c1bc6248b59ad","slug":"21531243812-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ को देखकर रजिस्टर लेकर भागे बगैर मान्यता स्कूल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ को देखकर रजिस्टर लेकर भागे बगैर मान्यता स्कूल संचालक
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10एल्केएच 650,651
बीईओ को देखकर रजिस्टर लेकर भागे बगैर मान्यता स्कूल संचालक
क्रासर.....
भीरा एवं भानपुर एनपीआरसी के छह स्कूलों को कराया बंद
नामी-गिरामी फ्रेंचाइजी के नाम से चल रहे थे स्कूल
बिजुआ। ब्लॉक के बगैर मान्यता चल रहे प्राइवेट स्कूलों को बंद कराने की मुहिम बिजुआ में शुरू हो गई। मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी संजय राय ने ब्लॉक के आधा दर्जन बगैर मान्यता के स्कूलों को बंद कराकर उन्हें नोटिस भी थमाया। इन स्कूलों में दो स्कूल नामी गिरामी फ्रेंचाइजी के नाम पर खुले हुए थे, जबकि एक स्कूल तो गन्ने के खेतों के बीच में संचालित था। अधिकारी के पहुंचने की खबर पाते ही स्कूल संचालक रजिस्टर उठा कर भाग खडा हुुुआ और बच्चों को भगा दिया।
सरकार ने बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को सौ फ़ीसदी बंद कराने का आदेश दिया है। इस मुहिम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय राय ने मंगलवार को भीरा एनपीआरसी क्षेत्र के मटैहया गांव में चल रहे दो स्कूल इंग्लिश मीडियम स्कूलों का निरीक्षण किया। इनमें एक लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल तो दूसरा सीक्रेट हार्ड पब्लिक स्कूल के नाम पर था। अधिकारी जब इन स्कूलों में पहुंचे सिक्रेट हार्ट पब्लिक स्कूल में ढाई सौ से ज्यादा बच्चे एवं एंजेल पब्लिक स्कूल में करीब डेढ़ सौ बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ते हुए मिले। स्कूल संचालक कोई कागज नहीं दिखा सके। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल तत्काल बंद कराने की नोटिस दी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पास के सरकारी स्कूल या मान्यता वाले स्कूल में लिखाकर सूची जमा करें। अधिकारी भानपुर एनपीआरसी के गुलाब टांडा में चेकिंग के लिए पहुंचे तो कई स्कूल के बोर्ड उतर गए। इन स्कूलों में करीब 300 छात्र संख्या थी। दोनों स्कूल संचालकों को नोटिस दी गई। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी के आने की खबर सुनकर गन्ने के खेतों के बीच से होकर स्कूल संचालक बच्चों और टीचरों के साथ भाग खड़े हुए, जिसकी अधिकारियों ने फोटो खींच ली। इन फोटो को अपनी रिपोर्ट में लगाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है।
बॉक्स....
जल्दी दूसरे स्कूलों पर भी गिरेगी गाज
खंड शिक्षा अधिकारी संजय राय की बगैर मान्यता के स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही देखकर अब दूसरे बगैर मान्यता स्कूल संचालक भी चौकन्ने हो गए हैं। मंगलवार को छह स्कूल बंद होने की खबर जैसे ही दूसरे बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को मिली उन्होंने भी चुपके से किसी बहाने से छुट्टी कर दी। बीईओ ने कहा कि बगैर मान्यता चलने वाले अब स्कूलों संचालित मिलने पर सीधे एफआईआर कराई जाएगी।