{"_id":"5a9aa54a4f1c1bb5568b6b0e","slug":"21520084298-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों को लेकर मची रही मारामारी, पिसी जनता बेचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों को लेकर मची रही मारामारी, पिसी जनता बेचारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दूसरे दिन अपने कार्यस्थल की ओर लौटने वालों की भीड़ शनिवार को डिपो पर उमड़ पड़ी। यात्रियों की भीड़ के आगे डिपो पर बसें नाकाफी रहीं। वहीं कुछ चालकों और परिचालकों की मनमानी भी देखने को मिली। इनकी लेटलतीफी के कारण अधिकतर बसें अपने निर्धारित समय से काफी देर से रवाना र्हुइं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
होली मनाने के लिए घर आए लोगों ने शनिवार से गंतव्य को लौटना शुरू कर दिया, जिसके चलते बस अड्डे पर शनिवार को यात्रियों की खासी भीड़ रही। यात्रियों की भीड़ के आगे डिपो पर बसों की कमी पड़ गई। कुछ परिचालकों की मनमानी भी डिपो के केंद्र प्रभारी और यात्रियों की परेशानी का कारण बन गई। चालक और परिचालकों के देर से आने के कारण भी कई बसें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हो सकीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
आज और बढ़ेगी यात्रियों की भीड़
होली की छुट्टी बिताने के बाद लोगों ने गंतव्य की ओर रवानगी शुरू कर दी है। सोमवार से सभी कार्यालय आदि खुल जाएंगे। इससे रविवार को लखनऊ, सीतापुर और शाहजहांपुर आदि के लिए यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ने की संभावना है। हालांकि कुछ लोग रविवार को होने वाली भीड़ भाड़ से बचने को शनिवार को अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
अधिकारी एसी बस में सीट के लिए लगाते रहे जुगाड़
जिले से दिल्ली के लिए तीन एसी और एक वोल्बो बस जाती है। जिले के कई अधिकारी रविवार को अपनों को दिल्ली आदि भेजने के लिए इन बसों में सीट के लिए डिपो पर फोन करके एक-एक सीट के लिए जुगाड़ लगाते रहे।
किराया सीतापुर तक का, नैपालापुर में उतार रहे परिचालक
परिचालकों की मनमानी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। लखीमपुर एआरएम ने नैपालापुर से सीतापुर मार्ग पर नो इंट्री के कारण हरगांव से काजीकमालपुर होकर सीतापुर बस अड्डा जाने का रूट निर्धारित किया है। बसें निर्धारित रूट से जाएं, इसके लिए यातायात निरीक्षक महेश प्रसाद की हरगांव में ड्यूटी भी लगा दी गई है। बावजूद इसके यातायात निरीक्षक को धता बताकर सीतापुर के यात्रियों को नैपालापुर में उतारकर लखनऊ निकल जा रहे हैं। इससे सीतापुर तक का किराया देने के बावजूद यात्री बीच रास्ते में उतरने को मजबूर हैं। महेश प्रसाद का कहना है कि अधिकांश बसों के चालक परिचालक आदेश नहीं मान रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा बसों की संख्या कैसरबाग डिपो की हैं।