{"_id":"5a60d8144f1c1b8f268b524b","slug":"21516296212-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका चार मोहल्लों में बनाएगी सामुदायिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका चार मोहल्लों में बनाएगी सामुदायिक शौचालय
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी।
पालिका प्रशासन ने शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। पालिका शहर में व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराने के साथ ही चार मोहल्लों में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण कराएगी, जिससे जिनके पास घर नहीं हैं वह लोग खुले में न जाकर उनका उपयोग कर सकें।
पालिका प्रशासन ने शहर को ओडीएफ घोषित करने के लिए करीब 2929 ऐसे लोगों को चिह्नित किया था, जिनके घरों में शौचालय नहीं बने थे। इसके बाद पालिका प्रशासन ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए उनसे ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसके लिए करीब 1900 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 1171 लोगों के वहां शौचालय का निर्माण पूरा गया, जबकि 729 लोगों के यहां निर्माण कार्य पूरा होने को है। वहीं शहर में अभी 1029 शौचालयों का निर्माण होना बाकी है। पालिका प्रशासन ने इनका भी निर्माण कराने की कवायद तेज कर दी है, जिससे लखीमपुर शहर साल के अंत तक ओडीएफ घोषित हो सके।
पालिका के सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर शहर में ऐसे 14 स्थान चिह्नित किए थे, जहां लोग खुले में शौच के लिए जाते थे। उनमें से चार मोहल्लों में सामुदायिक शौचालय बनवाने के लिए स्थान फाइनल हो गए हैं, जबकि दस मोहल्लों में अभी स्थानों का चयन होना बाकी है।
विज्ञापन
यहां बनेंगे सामुदायिक शौचालय
1. हाथीपुर दुर्बल आश्रम
2. हाथीपुर कोठार
3. गोटैयाबाग
4. हिदायतनगर
शहर को ओडीएफ घोषित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में अभी करीब एक हजार व्यक्तिगत और दस सामुदायिक शौचालय बनने हैं। साल के अंत तक शहर ओडीएफ घोषित हो जाएगा।
- अखिलेश त्रिपाठी, ईओ