{"_id":"59bffa224f1c1b8f688b5389","slug":"21505753634-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को मिला नेशन बिल्डर अवार्ड
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ।
रोटरी क्लब सेंट्रल एवं रोटरैक्ट यूथ नगर इकाई के शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
नगर की श्री कृष्णा वाटिका में साक्षरता अभियान माह के तहत हुए शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। समारोह में महेंद्र त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी, संतकुमार बाजपेई, मोहन कुमार तॉयल, डॉ. निर्मल सिंह, अनिल त्रिवेदी, लक्ष्मी खरे, नीलम गुप्ता, अनूप गुप्ता, डॉ. योगेश कनौजिया, नीरज दीक्षित आदि शिक्षकों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है जिसकी कर्तव्यनिष्ठा के बल पर राष्ट्र प्रगति पथ पर अग्रसर हुआ है। कवियत्री शिप्रा खरे ने शिक्षकों पर कवितापाठ किया। संचालन रोटरी क्लब के संस्थापक सदस्य अरविंद गुप्ता रामजी ने किया।
रोटरी क्लब ने लिया ऑक्सीजन सिलेंडर देने का निर्णय
क्लब के संस्थापक सदस्य अरविंद गुप्ता रामजी ने कहा कि रोटरी क्लब चिकित्सा संविधान में आपातकालीन व्यवस्था में निपटने के लिए दो ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगा। साथ ही मुक्तिधाम में वाटर कूलर लगाया जाएगा। इस मौके पर दिनेश गुप्ता दिन्नू, पवन गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, अभिषेक राजपूत, आदर्श सोनी, करम सिंह आदि मौजूद रहे।