फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2145 saw the appointment letter Prshiuksu teachers

2145 प्रशिुक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Wed, 28 Jan 2015 06:57 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 28 Jan 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
2145 saw the appointment letter Prshiuksu teachers
जिले में बुधवार तक 2145 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके थे, जबकि अभी लगभग 3900 पद रिक्त हैं। इसके लिए अब एक सप्ताह बाद डायट से दूसरी सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के  लिए जिले में 22 जनवरी से एक सप्ताह तक नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। शासन के निर्देशानुसार इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के एक सप्ताह के अंदर अपनी योगदान आख्या विद्यालय में देनी थी। 22 जनवरी को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर नियुक्ति पत्र वितरण के साथ यह व्यवस्था भी की गई थी कि सभी शिक्षकों को तुरंत नियुक्ति दे दी जाए। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण स्थल पर बुलाया गया था। प्रथम दिन नियुक्ति पत्र पाने वाले लगभग 1800 शिक्षकों ने वितरण स्थल पर ही मौजूद खंड शिक्षा अधिकारियों को योगदान आख्या दे दी। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण और कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि थी। हालांकि अभी लगभग 3900 पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन

29 को भेजी जाएगी अनुपस्थित अभ्यर्थियों की सूची  
जिले में लगभग 2145 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.ओपी राय ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी थी। 29 जनवरी को सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खंड में कार्यभार ग्रहण करने वालों की सूची कार्यालय को देंगे। इसके बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की सूची डायट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद जारी होगी दूसरी सूची
इस संबंध में डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने बताया कि यदि उन्हें बीएसए कार्यालय से 29 जनवरी को अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची मिल जाएगी तो दूसरी सूची जारी करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed