फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   2141 candidates were absent in commerce and english paper

वाणिज्य और अंग्रेजी के पेपर में अनुपस्थित रहे 2141 परीक्षार्थी

Thu, 31 Mar 2022 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
2141 candidates were absent in commerce and english paper
परीक्षा केंद्र पर लगी परीक्षार्थियों की लाइन> - फोटो : अमर उजाला
पलिया के इंटर कॉलेज में डीआईओएस के सचल दल को नकल करती मिली छात्रा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के वाणिज्य विषय एवं इंटरमीडिएट के पाली, अरबी एवं फारसी व दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी और हाईस्कूल के सिलाई विषय की परीक्षा हुई। इसमें 2141 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। वहीं डीआईओएस के सचल दल में पलिया के इंटर कॉलेज में एक छात्रा को नकल करते दबोच लिया। इस संबंध में शासन को अवगत करा दिया गया है।
कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल के वाणिज्य विषय में पंजीकृत 358 परीक्षार्थियों सापेक्ष 341 उपस्थित एवं 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं फारसी में पंजीकृत एक छात्र ने परीक्षा दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 32721 के सापेक्ष 30597 परीक्षार्थी ही पेपर में शामिल हुए, जबकि 2124 अनुपस्थित रहे, जबकि हाईस्कूल के सिलाई विषय में पंजीकृत एक छात्रा परीक्षा में शामिल हुई। उधर, दूसरी पाली में डीआईओएस के नेतृत्व में सचल दल में पलिया के एक बालिका कॉलेज में छापा मारकर एक छात्रा को नकल करते धर दबोचा। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि नकल करते पकड़ी गई छात्रा के संबंध में उच्चाधिकारियों केे अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय का पेपर नहीं होगा निरस्त
बुधवार को अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। छात्रों केे परीक्षा निरस्त होने का भय सताने लगा। हालांकि कोडिंग के अनुसार पड़ोसी जनपद सीतापुर और उन्नाव सहित अन्य 24 जिलों का ही पेपर निरस्त होने की सूचना मिलने से विभागीय अधिकारियों से लेकर छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय लोगों का कहना है कि एक पेपर के करीब चार सेट बनाए जाते हैं, जिन पर कोड पड़ा होता है। जो पेपर लीक हुआ है उस कोड वाले पेपर जिन जिलों में भेजे गए थे। उन्हीं 24 जिले में पेपर रद्द हुए हैं। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिन जिलों की परीक्षा निरस्त की गई है उनमें अपना जिला शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed