फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   नामांकन के दिन से ही शुरू हो जाएगी चुनाव व्यय की गणना

नामांकन के दिन से ही शुरू हो जाएगी चुनाव व्यय की गणना

Sat, 30 Mar 2019 11:39 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दिन से ही शुरू हो जाएगी चुनाव व्यय की गणना
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खीरी लोकसभा सीट पर दो अप्रैल से नामांकन प्रारंभ हो जाएंगे, इसके साथ ही निघासन विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन भरे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नामांकन के लिए प्रत्याशियों के साथ सिर्फ पांच लोग ही नामांकन स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन से पहले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च संबंधी खाता बैंक में खुलवाना होगा, क्योंकि नामांकन के दिन से ही चुनाव व्यय की गणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों की वीडिओग्राफी कराई जाएगी। प्रत्याशी ने गेंदा की माला पहनी हो या गुलाब के फूल की, इस सबका हिसाब चुनाव खर्च में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव संबंधी तैयारियों के बारे में डीएम ने पत्रकारों से वार्ता की, जिसमें उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों को नामांकन में एक प्रस्तावक चाहिए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए 10 प्रस्तावक होने चाहिए। प्रस्तावकों का नाम उस लोकसभा की विधानसभा निर्वाचक नामावली में होना चाहिए। लोकसभा सीट पर सामान्य प्रत्याशियों को 25 हजार रुपये जमानत राशि और विधानसभा के लिए 10 हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रत्याशियों को आधी जमानत राशि जमा करनी होगी। लोकसभा के प्रत्याशी अधिकतम 70 लाख और विधानसभा के प्रत्याशी 25 लाख रुपये व्यय कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि मतपत्र के प्रयोग के लिए प्रत्याशियों को तीन माह के दौरान खींचे चार पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करने होंगे, जो साधारण वस्त्रों में हों और टोपी/हैट, काले रंग का चश्मा न लगा हो। डीएम ने कहा कि एक प्रत्याशी चार नामांकन दाखिल कर सकता है, लेकिन जमानत राशि प्रथम बार में ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट और विकास भवन में बनेगा सेल्फी प्वाइंट
सीडीओ रवि रंजन ने बताया कि मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से कलक्ट्रेट और विकास भवन में सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। राशन/कोटे की दुकानों पर मतदाता जागरूकता के होर्डिंग लगाए जाएंगे। बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं और वृद्धों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से 15 अप्रैल से 22 अप्रैल तक रैलियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा 155 मॉडल मतदान केंद्र बनेंगे, जिन पर बच्चों के लिए टॉफी बिस्कुट की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराना प्राथमिकता
एसपी पूनम ने बताया है कि चुनाव को शांतिपूर्ण और भयमुक्त कराना प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। 87 अवैध शस्त्र पकड़े गए हैं और 50 किलो विस्फोटक पकड़ा गया है। 58 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई और आठ अपराधियों को जिला बदर किया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन शांतिपूर्ण कराने के लिए नामांकन स्थल कलक्ट्रेट से विभिन्न मार्गों पर आठ बैरियर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed