{"_id":"5bc73978bdec2269436b89e0","slug":"201539783032-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीरा में बाघ ने गाय, मोहम्मदी में बाघिन ने बैल को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीरा में बाघ ने गाय, मोहम्मदी में बाघिन ने बैल को निवाला बनाया
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
17 एलकेएच 651, 652, 301, 302
भीरा में बाघ ने गाय और मोहम्मदी में बाघिन ने बैल का किया शिकार
एक ही दिन में दो जगहों पर बाघों के हमले से ग्रामीण दहशत में
वन विभाग ने प्रभावित गांवों में टीमें लगाकर बढ़ाई निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भीरा रेंज के तहत पल्हनापुर बीट में बाघ ने एक गाय को अपना शिकार बनाया। वहीं दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मोहम्मदी रेंज में जमुनहा गांव के पास बाघिन ने बैल का भी शिकार किया। उधर मैलानी रेंज की जटपुरा बीट में सोनहरा भूड़ गांव में आबादी के निकट बाघ के पहुंच जाने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए मौके पर टीमें भेजी हैं।
बिजुआ। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज में पल्हनापुर गांव के करीब जंगल से सटे गन्ने के खेतों में अलसुबह एक बाघ ने गाय का शिकार किया। बताया जा रहा है कि गाय छुट्टा घूम रही थी। बाघ गाय को धान के खेत में मारने के बाद एक गन्ने के खेत में खींच ले गया। इसी बीच रुटीन चेकिंग पर निकले वन कर्मचारियों ने खेत में शिकार किये जाने के निशान देखे तो उनके पीछे गन्ने की तरफ बढ़ चले। अचानक बाघ ने आहट पाकर दहाड़ लगाकर अपनी मौजूदगी भी जाहिर की। इस पर सभी लोग वहां से भाग निकले। गांव के लोगों का कहना है कि बफर जोन के भीरा रेंज में पल्हनापुर बीट से निकला एक बाघ करीब तीन मीहीने से आबादी और खेतों में घूम रहा है । इससे पहले बाघ को पड़ोस के गांव के लोगों ने देखा था।
बुधवार की सुबह 8 बजे वाचर देवता दीन जंगल से रुटीन निरीक्षण कर वापस गांव की तरफ आ रहे थे, तभी राजकुमार के धान के खेत में एक पशु का अवशेष मिला। देवतादीन पास में खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को साथ लेकर शिकार किए गए खेत की ओर बढ़े थे तभी बाघ ने तेज दहाड़ लगाकर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया। दहाड़ सुनकर वन कर्मी एवं ग्रामीण भाग खड़े हुए। मामले की जानकारी रेंजर राकेश बाबू वर्मा को दी गई। उनके निर्देश पर पहुंचे बीट प्रभारी अवनीश शर्मा एवं उनके साथ वन कर्मी और ग्रामीणों ने खेत से काफी दूर रहकर बाघ की निगरानी की। उन्होंने ग्रामीणों को सजग करने के साथ समूह बनाकर खेतों में जाने को कहा।
विज्ञापन
अमीरनगर। मोहम्मदी महेशपुर वन रेंज की ककरहा बीट में बुधवार की सुबह छह बजे जमुनहा गांव के पूर्व कठिना नदी के पास जमुनहा निवासी सतनाम सिंह के गन्ने के खेत में छिपी बाघिन ने खेत में चर रहे उनके बैल पर हमला कर दिया। बाद में जख्मी बैल की मौत हो गई। ग्राम प्रधान लखबीर सिंह की सूचना पर वन विभाग और एसटीपीएफ की टीम जमुनहा गांव पहुंची। वन दरोगा जगदीश वर्मा और रामनरेश वर्मा ने पग चिह्नों को देखकर बाघिन के होने की पुष्टि की है और यहां के लोगों से सतर्क रहने को कहा। वन विभाग की टीम का अनुमान है हमला करने के बाद बाघिन यहीं पर गन्ने के खेतों में छुपी हो सकती है। बाघिन के हमले के बाद से सुभाषनगर, जमुनहा, जवाहरपुर, गंगापुर के लोगों में बाघिन को लेकर दहशत है। इससे पहले भी यहां पर बाघ कई पशुओं को निवाला बना चुका है।
फोटो- 17एलकेएच503
सोनहरा भूड़ गांव की आबादी के निकट पहुंचा बाघ
खेत में मिले बाघ के पगचिह्न
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे गांव सोहनरा भूड़ के खेतों में ग्रामीणों को बाघ के पगचिह्न दिखाई पड़े। आबादी से सटे खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने से लोगों में खासी दहशत है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फारेस्ट गार्ड सहित ग्राम प्रधान कुलवंत सिंह कक्की को दी। ग्रामीणें की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फारेस्ट गार्ड सुखपाल सिंह ने बाघ के पगचिह्न देखकर इसकी पुष्टि की है।