फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दाउदपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत

दाउदपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत

Mon, 16 Jul 2018 05:20 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
दाउदपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत
दाउदपुर में करंट लगने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव दाउदपुर में एलटी लाइन में तार फंसाते समय 10 वर्षीय बच्चे को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बालक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दाउदपुर गांव निवासी मेराज के घर पर लाइट नहीं आ रही थी, जिससे रविवार की शाम उसका 10 साल का पुत्र आकिब एलटी लाइन से तार जोड़ने के लिए घर के बाहर बने शौचालय पर चढ़ गया और तारों में कटिया फंसाने लगा। तार डालते समय एक छोर लाइन में फंस गया, जबकि दूसरा छोर फंसता न देख उसने नंगे हाथ से तार को मोड़ने की कोशिश की। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन जब तक उसे बचाने की कोशिश करते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। सुंदरवल चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने बताया की हादसे की कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed