फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Now no private vehicle will be allowed in Dudhwa

...तो अब प्राइवेट गाड़ियों से जंगल नहीं घूम सकेंगें सैलानी

Thu, 05 Apr 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
Now no private vehicle will be allowed in Dudhwa
dudhwa - फोटो : amar ujala

निजी गाड़ियों से अब सैलानी दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण नहीं कर सकेंगे। पार्क के डिप्टी डायरेक्टर ने निजी गाड़ियों को जंगल के अंदर जाने पर रोक लगा दी है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि निजी गाड़ियों से जाने वाले सैलानी गाड़ियों का शीशा खोलकर या दरवाजा खोलकर पार्क के जंगली जीवों को देखते हैं, जिससे उन पर हमलों का खतरा रहता है। सैलानियों की सुरक्षा को देखते हुए डीडी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने जंगलों के आसपास रहने वाले थारूओं और अन्य लोगों से अपील की है वह जिप्सियां खरीदकर रोजगार कमाएं और इनसे सैलानियों को जंगल का भ्रमण कराए, ताकि जंगलों पर से उनकी निर्भरता कम हो सके।

विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर महावीर कौजलगि ने बताया कि सैलानी अपनी निजी गाड़ियों से अब तक जंगल भ्रमण करते थे, कई बार देखने को मिला कि सैलानियों को बंद गाड़ियों से जंगली जानवरों के दीदार नहीं होते थे, जिसके बाद वह शीशा खोलकर या नीचे उतरकर उनको देखते हैं। जिससे उनपर खतरा मंडराता रहता है। बताया कि जिप्सियां और जंगल सफारियां खुली होती हैं, जिससे जंगली जीवों के दीदार सैलानियों को आसानी से हो जाते हैं। इसी को लेकर निजी प्राइवेट गाड़ियों पर जंगल भ्रमण के लिए रोक लगा दी गई है। सैलानी गेस्ट हाउस और दुधवा मुख्यालय तक अपनी गाड़ियों से आ सकते हैं इसके बाद जंगल भ्रमण के लिए उनको जिप्सियां व जंगल सफारी ही लेनी पड़ेगी। डीडी ने बताया कि स्थानीय लोगों और जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों से अपील भी की गई है कि वह जिप्सी व सफारी खरीदें तथा उनको पार्क में जंगल भ्रमण के लिए लगाएं। जिससे उनको रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही जंगलों पर उनकी निर्भरता भी खत्म होगी। बताया कि इसके लिए टैक्सी की एप्लाई भी करनी पड़ेगी तथा पार्क से परमीशन भी लेना पड़ेगा। डीडी महावीर कौजलगि ने बताया कि किशनपुर के साथ ही दुधवा में भी यह लागू हो गया है कि कोई भी सैलानी निजी गाड़ी से जंगल भ्रमण नहीं करेगा। इसके लिए वन विभाग और पार्क अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों को रोजगार देने की नई पहल
स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए पार्क के डीडी ने यह नई पहल की है। जिससे स्थानीय लोग किसी तरीके से जिप्सी खरीदें व उसको जंगल भ्रमण के लिए लगाएं। इससे जंगल पर एक तरफ से उनकी निर्भरता तो खत्म होगी ही साथ ही उनको रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed