फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गन्ना उतराई को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन

गन्ना उतराई को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन

Fri, 17 Nov 2017 07:18 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
गन्ना उतराई को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा-खीरी।
विज्ञापन

गुलरिया चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र जटपुरवा और लबेदपुर में गन्ना उतराई को लेकर किसानों ने क्रय केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे तौल बंद हो गई। पांच दिनों से क्रय केंद्रों पर बैलगाड़ियों और ट्रॉलियां खड़ी हैं।
गन्ना किसानों से गन्ना उतराई के नाम पर एक रुपये प्रति क्विंटल वसूलने के विरोध में गुलरिया चीनी मिल के जटपुरवा और लबेदपुर गन्ना क्रय केंद्र के किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। मिल पर किसानों का शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इधर मिल ने अड़ियल रवैया अपनाते हुए दोनों सेंटरों का पर्ची इंडेंड रोक दिया है। किसानों की बैलगाड़ियां और गन्ना भरी ट्रॉलियां क्रय केंद्रों पर पांच दिन से खड़ी हैं। गन्ने के खेत न खाली होने से गेहूं की बुआई भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


यह है असली वजह
गन्ना किसानों की उतराई की जिम्मेदारी मिल और ट्रांसपोर्टर की होती है। किसानों से अनलोडिंग का पैसा लेना केन एक्ट के खिलाफ है। किसान इसी बात का विरोध कर रहे हैं। जटपुरवा के किसान सुरेंद्र चौधरी, पिंटू चौधरी, शिवशंकर वर्मा, प्रेम प्रकाश, कमलेश कुमार, जगप्रताप आदि ने बताया कि पिछलेे वर्ष मिल और ट्रांसपोर्टर श्रमिकों को गन्ना उतराई तीन रुपये बीस पैसा प्रति क्विंटल देते थे। इस बार उसमें से एक रुपये क्विंटल किसानों से मांग रहे है जो गलत है। किसान इसी का विरोध कर रहे हैं। वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि किसानों और ट्रांसपोटर के मध्य बात हो रही है जल्दी ही समाधान निकलेगा। नियमानुसार किसान अपनी ट्रॅाली का गन्ना चट्टा गिराए या अपनी ट्रॉली से ट्रक में श्रमिकों को पकड़ाए यदि ऐसा नहीं करता है तो मजदूर एक रुपये क्विंटल किसानों से लेता है। कुछ बड़े किसानों की वजह से छोटे किसान प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रही मिलें
किसानों को गेहूं की बआई करनी है, इसके लिए उन्हें खेत खाली करने की जल्दी है। इसी मजबूरी का फायदा चीनी मिलें उठा रही हैं। जहां किसान विरोध नही कर रहे वहां प्रति ट्रॉली 80 रुपये और बैलगाड़ियों से 40 रुपये की वसूली हो रही है। यह गन्ना क्रय केंद्र गुलरिया चीनी मिल के कफारा, होलागढ़, गुरगुट्टा बुजुर्ग, लखनपुरवा लौखनियां मल्लबेहड़ आदि हैं। इस बावत ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मार्कडेय मौर्या ने बताया कि किसानों से अनलोडिंग का पैसा यदि लिया जा रहा है तो गलत है, दिखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed