फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   20 to 24 trains will not run between Lucknow-Mailani

लखनऊ-मैलानी के बीच 20 से 24 तक नहीं चलेंगी ट्रेनें

Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
20 to 24 trains will not run between Lucknow-Mailani
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सीतापुर में रेल लाइन पर होना है कार्य, इंजीनियरिंग विभाग ले रहा पांच दिन का ब्लॉक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। लखनऊ-मैलानी के बीच 20 से 24 नवंबर तक सभी ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इसका कारण सीतापुर में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से सिग्नल का काम कराया जाना है। रेलवे ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

लखनऊ से मैलानी के बीच गोमती एक्सप्रेस सहित दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। साथ ही मैलानी तक विद्युतीकरण का कार्य भी चल रहा है। उधर, सीतापुर और बुढ़वल के बीच डबल लाइन का काम जारी है। अब सीतापुर में सिग्नल का काम होना है। इसके लिए रेलवे के इंजीनियर विभाग की ओर से ब्लॉक मांगा गया है। सिग्नल का काम होने के कारण लखनऊ और मैलानी के बीच ट्रेनों का संचालन संभव नहीं होगा। इसलिए रेलवे ने 20 से 24 नवंबर तक लखनऊ-मैलानी के बीच चल रही गोमती और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि तकनीकी काम होने के कारण पांच दिन ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed