फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, दुश्वारियां बढ़ीं

पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, दुश्वारियां बढ़ीं

Sun, 12 May 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, दुश्वारियां बढ़ीं
लखीमपुर खीरी। सूरज की तपिश दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बढ़ी गर्मी और तेज चलने वाली गर्म हवा ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप के चलते शनिवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा पारा लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। वहीं चलने वाली गर्म हवा ने भी लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। इन दिनों सुबह आठ बजे से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है और दोपहर के 12 बजते ही धूप की तपिश इतनी जबरदस्त हो जा रही है कि बाहर निकलने वाले लोग बेहाल हो रहे हैं। गर्म हवा के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे हैं। ऐसे में लोग बचने के लिए घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


गर्मी से ऐसे करें बचाव
गर्मी बढने के साथ ही हीट वेव यानि लू का असर दिखने लगा है। इसलिए इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम को लेकर जरा सी भी बरती गई असावधानी परेशानी में डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तरल पदार्थ का अधिक सेवन करें
- घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।
- निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें।
- अत्यधिक प्रोटीन वाले एवं बासी खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
- हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।
- तेज धूप से बचें और सिर को ढ़क कर रखें।
- दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक न निकलें तो बेहतर होगा।
- गर्मी का असर लगने पर डॉक्टर से मिलें।
- बीमार एवं गर्भवती महिलाएं गर्मी के दिनों में विशेष सावधानी बरतें।
- धूप में निकलते समय छाता एवं आंख के लिए चश्मे का प्रयोग करें।

इस समय गर्मी चरम पर है। ऐसे में मौसम को लेकर जरा सी भी बरती गई असावधानी बीमार कर सकती है। इसिलए पानी खूब पिएं, घर से बाहर निकलने पर छाता, टोपी एवं आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग करें। खाने में हरी सब्जियां एवं फलों का सेवन करें।
- डॉ. आरएस मधौरिया, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed