फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   आपसी विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत..

आपसी विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत..

Mon, 28 May 2018 06:51 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
आपसी विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत..
आपसी विवाद में महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
धौरहरा।
कोतवाली के गांव पचघरा में दंपति के बीच सोमवार सुबह खाने को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी ने घर में रखा जहरीला कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

गांव पचघरा निवासी इशहाक ने बताया कि उसका निकाह इसी कोतवाली के गांव समरदाबदाल पठाननपुरवा निवासी कमाल खां की पुत्री सीमा बानो के साथ हुआ था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसकी पत्नी से खाने को लेकर नोकझोंक हो गई और विवाद बढ़ गया। इससे नाराज पत्नी घर में रखी धान में डालने वाली कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर के रेफर करने पर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। इसी बीच विवाद की सूचना पर विवाहिता के पिता कमाल मौके पर आ गए। उन्होंने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके पिता इसरार और मां सैइदुल को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर चली गई। इधर जिला अस्पताल में भर्ती सीमा देवी की दोपहर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इधर मृतका के पिता ने पति इशहाक, उसके भाई इलियास, यूनुस और सास सैदूना के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि दहेज के लिए मारपीट करने के बाद उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार डाला है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed