{"_id":"5ae8bdaa4f1c1b3b0a8b78fc","slug":"191525202346-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीतल का शिकार करने वाले छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीतल का शिकार करने वाले छह गिरफ्तार
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चीतल का शिकार करने वाले छह गिरफ्तार
मृत चीतल भी हुआ बरामद
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के टीकापुर नगरपालिका के तहत सीता गांव में एक चीतल का शिकार करने में छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जिन्हें बाद में मृत चीतल के साथ लमकी वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया।
कैलाली जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी वीर बहादुर बुढामगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीकापुर नगरपालिका के तहत सीता गांव में स्थित गोरख सिंह मुर्गा फार्म पर पुलिस ने छापा मारा। यहां पुलिस को शिकार किया गया मरा हुआ चीतल बरामद हुआ। इसके साथ ही खुकुरी चाकू इत्यादि भी पुलिस ने बरामद किया। चीतल के शिकार में पुलिस ने गोरख बहादुर सिंह, भक्त बहादुर थापा, रन बहादुर थापा, पदम बिक, छत्र बहादुर शाही तथा बाजू चैधरी को पकड़ा है। जिन्हें बाद में लमकी वन कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। लमकी वन कार्यालय से सभी आरोपियों को धनगढ़ी जिला वन कार्यालय लाया गया है।