{"_id":"5ae2dbf64f1c1b9d098b6aeb","slug":"191524816886-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"242घरों में ढोलक की थाप और मजीरे की धुन पर गाए जा रहे मंगल गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
242घरों में ढोलक की थाप और मजीरे की धुन पर गाए जा रहे मंगल गीत
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26एलकेएच 213,214,215,216,217,218,219 और 220
242 घरों में ढोलक की थाप और मजीरे की धुन पर गाए जा रहे मंगल गीत
पब्लिक इंटर कालेज प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आज
गोला गोकर्णनाथ। नगर के पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज जूनियर विभाग के प्रांगण में आज होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के मद्देनजर 242 घरों में खुशी का माहौल है। वर कन्या के घरों में ढोलक की थाप और मजीरे की धुन पर मंगल गीत और नृत्य करती महिलाओं के पैरों के घुंघरू की आवाज सुनाई दे रही है।
मोहल्ला मुन्नूगंज वार्ड संख्या पांच के निवासी लक्ष्मण सिंह और रूपरानी ने बताया कि उनकी बेटी अनीता का विवाह सीतापुर जिले के नरहरिपुर गांव निवासी फूल सिंह के बेटे विजयपाल के साथ तय हुआ था। घर पर समारोह करने में असमर्थ थे तो उन्होंने वर पक्ष से बातचीत कर सामूहिक विवाह में शादी करने का निश्चय किया। इसी समारोह में वह अपने बेटे गोपी सिंह का विवाह भी ग्राम रजौरा निवासी रामप्रकाश सिंह की बेटी अनीता के साथ कर रहे हैं।
बस्तौली ग्राम के छोटे अली खेतों में मजदूरी कर परिवार का पोषण करते हैं, उनकी बेटी हेमा बानो की शादी ग्राम पसगवां निवासी फईम अली के बेटे शाहरुख और छोटी बेटी दरक्सा की शादी बहेरा नयागांव निवासी शाकिर अली के बेटे अशरफ के साथ तय हुई थी, किंतु गरीबी के चलते विवाह नहीं कर पा रहे थे तो प्रधान सुधा के पति विजय शुक्ला ने उन्हें मुख्यमंत्री विवाह योजना के बारे में बताया। उन्होंने वर से बात कर फार्म जमा कर दिया बताया कि उनके गांव में विजय बहादुर की बेटी मीना देवी, रामनरेश की पुत्री संगीता और रामअवतार की बेटी रेशमा का विवाह भी इसी समारोह में होगा।
विज्ञापन
मोहल्ला ऊंची भूल निवासी जगदीश प्रसाद राठौर ने बताया कि उनकी बेटी खुशबू का विवाह कुम्हारन टोला मोहल्ले के मुन्नालाल राठौर के पुत्र मुकेश के साथ तय हुआ था किंतु धन की कमी आड़े आ गई तो विवाह योजना के बारे में पता चला। मुन्नालाल से बात की तो उन्होंने स्वीकृति दे दी। ग्राम जड़ौरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि बेटी मानसी की शादी उन्होंने पड़ोसी गांव शहाबुद्दीनपुर में रामदयाल के पुत्र संजय से तय की थी, किंतु धनाभाव के कारण चिंतित थे। इस योजना से संकट हल हो गया है।