{"_id":"5a7146724f1c1bb1208b662e","slug":"191517373042-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समितियों पर लहराया भगवा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समितियों पर लहराया भगवा का परचम
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30एलकेएच18, 19, 20, 21
30एलकेएच501
30एलकेएच551
30एलकेएच403, 404
लीड
सहकारी समितियों पर लहराया भगवा का परचम
निपनियां समिति में दो प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, नोकझोंक
- चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत से आखिर तक हुए कई विवाद
- सोमवार को चुने गए थे 138 सहकारी समितियों में संचालक
- मंगलवार को कराया गया सभापति और उपसभापति का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जनपद की 138 सहकारी समितियों में चुने गए संचालकों में मंगलवार को सभापति और उपसभापति का चुनाव कराया गया, जिसमें ज्यादातर भाजपा समर्थक या कार्यकर्ता निर्विरोध विजयी हुए। कुछ जगहों पर ही सभापति के चयन को मतदान का सहारा लेना पड़ा, जिसमें सदर ब्लाक की निपनियां और बेहजम क्षेत्र की भूलनपुर समिति में दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हो गई। सूचना पाकर दोनों समितियों में पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी, जिसके बाद मतदान कर सभापति और उपसभापति का चयन हुआ। सभापति और उपसभापति चुने जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्र मनाया।
सिकंद्राबाद। सिकंद्राबाद समिति में सभापति चुनाव के लिए सुबह से गहमागहमी रही। सभापति पद के लिए तीन संचालकों अब्दुल कयूम, शैलेंद्र सिंह और आत्माराम ने दावा ठोंका, जिनमें सहमति न बनने पर मतदान कराया गया। परिणाम की घोषणा करते हुए सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि अब्दुल कयूम पांच मत पाकर सभापति चुने गए हैं, जबकि शैलेंद्र सिंह को चार मत मिले। भूलनपुर समिति में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक हुई, जिसकी सूचना पाकर सीओ मितौली प्रदीप सिंह, एसओ नीमगांव संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ समिति में पहुंचे और शांतिपूर्वक मतदान कराकर परिणाम घोषित कराया, जिसमें पुनीत कुमार शुक्ला सभापति चुने गए। अछनिया समिति में इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव निर्विरोध सभापति बने है। सुतेहरा में हाकिम सिंह यादव, गुलौला में रवि सरदार निर्विरोध सभापति बने।
रजागंज। निपनियां समिति में सपा समर्थित मुकेश वर्मा और भाजपा समर्थित उमाशंकर मिश्रा की पत्नी चमेली देवी के बीच नोंकझोक के बाद मतदान कराया गया। पांच वोट पाकर चमेली देवी सभापति और दाताराम को उपसभापति चुना गया। सूचना पाकर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची, तब जाकर चुनाव कराया जा सका। जलालपुर समिति में मेराज खां सभापति, रामसरन उपसभापति, भल्लिया बुजुर्ग में तुसौरा के हबीब खां सभापति और तेजबली उपसभापति चुने गए। निपनियां में जिला पंचायत सदस्य महेशचंद्र कनौजिया और भाजपा समर्थकों के बीच नोकझोंक होने की सूचना पर कोतवाल संजय त्यागी दलबल के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे और समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
धौरहरा। रमियाबेहड़ की जटपुरवा समिति में भाजपा नेता विनीत मनार के भाई सिद्धार्थ मोहन निर्विरोध सभापति चुने गए। इसके अलावा सुजईकुंडा समिति से मोनिका बाजपेयी, जंगलवाली समिति से दुर्गेश नंदन पांडेय, गुदरिया से सुभाष वर्मा, खगियापुर से शांती देवी निर्विरोध सभापति चुनी गईं। धौरहरा की चकलाखीपुर, हसनपुर कटौली, नैनापुर, कफारा और लखाही में भी भाजपा समर्थित सभापति निर्विरोध चुने गए।
बांकेगंज। ग्रंट नंबर 10 किसान सेवा सहकारी समिति में भाजपा समर्थित विवेक सिंह चंदेल निर्विरोध सभापति और सतीश कुमार वर्मा उप सभापति बने। निर्वाचन अधिकारी ध्यानी प्रसाद ने बताया कि दोनों पदों के लिए एकल नामांकन हुआ था।
मैलानी। समिति मैलानी के चुनाव में भाजपा समर्थित सुरेंद्र मिश्रा सभापति और दिलदार उप सभापति निर्वाचित हुए। सभापति के चुनाव में सुरेंद्र मिश्रा को छह और प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार को तीन वोट मिले। इसी प्रकार उप सभापति के चुनाव में दिलदार को छह और सचिन कुमार को तीन वोट मिले।
मितौली। मत्स्यजीवी समिति में रामभजन निषाद को निर्विरोध सभापति और रामकिशोर निषाद को उपसभापति बनाया गया। मितौली समिति में सभापति गणेश शंकर और उपसभापति खन्ना सिंह निर्विरोध बने। कैमहरा समिति में सभापति वागीश शुक्ल, उपसभापति रामसिंह, बबौना समिति में सभापति प्रदीप कुमार बाजपेयी और उप सभापति निरंजन लाल बने। संडिलवा समिति में सभापति अशर्फीलाल और उपसभापति जगदीश प्रसाद, सलाहपुर में रामप्रकाश सभापति, धीरेंद्र सिंह उपसभापति, ओदरहा में जय देवी पत्नी सुरजन लाल सभापति, प्रमोद कुमार उपसभापति, चुरईपुरवा समिति में भगवानदीन सभापति और हंसराम उपसभापति बने। पिपरझला समिति में सभापति खूबचंद वर्मा, उपसभापति राजनारायण, कस्ता में सभापति होमेश्वर पांडेय, उपसभापति राजेश्वरी देवी पत्नी राजकुमार, कल्लुआ मोती में संध्या देवी पत्नी काशीप्रसाद सभापति और सत्यवान बाजपेई उपसभापति बने।
हैरमखेड़ा। समिति हैरमखेड़ा में सभापति के लिए मधु सिंह और उपसभापति के लिए अरविंद सिंह का एकल नामांकन होने के चलते दोनों लोग निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी नेतराम मिश्रा, प्रफुल्ल कुमार दीक्षित मौजूद रहे।
तिकुनिया। समिति जसनगर में सभापति के लिए हुए चुनाव में सिमरजीत कौर छह मत पाकर विजयी हुईं। वहीं नबी अहमद निर्विरोध उपसभापति बने। चुनाव अधिकारी विमल कुमार वर्मा, सचिन लल्लन खां मौजूद रहे।
बेलरायां। भैड़ोरी समिति ताकियापुरवा में राजेश कुमारी वर्मा सभापति और राममूर्ति वर्मा उपसभापति निर्विरोध बने। इस मौके पर नगर महामंत्री रमाशंकर भपांडेय, प्रधानघपति ध्रुव वर्मा, चंद्र प्रकाश वर्मा, बब्लू शुक्ला मौजूद रहे।
पलियाकलां। मरूआ पश्चिम समिति में निर्विरोध सभापति शशिशंकर शुक्ला और उपसभापति शशि शुक्ला बने। मझगईं की त्रिलोकपुर सहकारी समिति में हुए चुनाव में दिनेश दीक्षित सभापति बने, जबकि पिंकी देवी उप सभापति बनी। भीरा समिति में ऊषा गुप्ता सभापति और उप सभापति बलजीत कौर बनीं। चंदनचौकी समिति में मिथलेश कुमार सभापति और बाबू राना उपसभापति, समिति सिंगाही खुर्द में हरिवंश साहनी सभापति, रूपिंदर कौर उपसभापति, परसपुर समिति में गौरव शुक्ला सभापति, श्रवण सिंह उप सभापति बने।
जंगबहादुरगंज। मोहिद्दीनपुर समिति में हुए चुनाव में छह मत पाकर मोहिनी गुप्ता सभापति बनीं। जसमढ़ी समिति में मदन सिंह सभापति, रामकिशोर उपसभापति, बनकागांव में जुल्फिकार अली सभापति और गिरीश चन्द्र उपसभापति, पसगवां में देवेंद्र कुशवाहा सभापति और सीमा देवी उपसभापति, मकसूदपुर में रामनिवास सभापति और अतीक खां उपसभापति, मैगलगंज में उपांशु अवस्थी सभापति, प्रेमशंकर गुप्ता उपसभापति, किरियारा में नीता सिंह सभापति, हाशिम उपसभापति, औरंगाबाद में बृजेश कुमार सभापति और संजय कुमार उपसभापति, खरगापुर में रामकुमार यादव सभापति और कृपाशंकर उपसभापति बने।
खमरिया। खमरिया पंडित समिति में सर्व सम्मति से ज्ञानेंद्र अवस्थी उर्फ ज्ञानू को सभापति और वेद प्रकाश को उप सभापति चुना गया।
ओयल। पूरवा सांवल सिंह समिति में सर्वसम्मति से अनिल वर्मा को सभापति और राम बिहारी शुक्ला को उप सभापति चुना गया।
बिजुआ। बिजुआ ब्लॉक में दाउदपुर को छोड़कर सभी समितियों में निर्विरोध निर्वाचन हुए। दाउदपुर समिति में नामांकन तो विपक्षी पार्टी ने करा लिया, लेकिन उनकी वोट नहीं पड़ी। बिजुआ में शेषदत्त वाजपेयी सभापति और अनुराधा सिंह उपसभापति, बस्तौली में राकेश तिवारी सभापति और पुष्पा मिश्र पत्नी शिवप्रसाद उपसभापति, पडरिया तुला में संजय गिरी सभापति और अनिल कुमार मिश्रा उपसभापति, भानपुर में रूपम मिश्रा पत्नी अचल मिश्रा सभापति और रविंद्र सिंह उपसभापति, भीरा में उषा गुप्ता पत्नी सुरेश सभापति, बलजीत कौर पत्नी महासिंह उपसभापति, दाउदपुर में पंकज मिश्रा सभापति और मुश्ताक खान उपसभापति बने।
मोहम्मदी। बिचपरी समिति में सभापति कुलभूषण सिंह और उपसभापति वंदना, समिति बडख़र में सभापति और सत्यवीर सिंह उपसभापति, मूड़ा गालिब में सभापति सत्येंद्र गुप्ता और उपसभापति देवेश मिश्र, राजापुर बैनी में सभापति देवेश सिंह और उपसभापति उमेश मिश्रा, गुलौली में सभापति सुनील सिंह और उपसभापति मुन्नी देवी, सिसौरा निकूमपुर में सभापति करुणेश मिश्र और उपसभापति गुरमीत कौर, शिवनगरा में सभापति हरीकृष्ण और उपसभापति नसीमा बेगम, बगरेठी में सभापति शालिनी सिंह और उपसभापति मुख्तरी बेगम, गोकन में सभापति गंधर्वसेन उर्फ करन और उपसभापति रविंद्र, फरेंदा में सभापति सुशील सिंह और उपसभापति प्रभासिंह, बौधी खुर्द में सभापति आरपी वर्मा और उपसभापति रामसरन बने।
गोला गोकर्णनाथ। लाल्हापुर समिति में सर्वसम्मति से कृपाल गिरि को सभापति और अजय कुमार अवस्थी को उप सभापति चुना गया। निर्वाचन अधिकारी ने कमेटी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। समिति में मौजूद अजय गिरि, भाजपा नगराध्यक्ष दीपेंद्र गुप्ता, पवन गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता ने खुशी व्यक्त की। रोशननगर महेशपुर समिति में रजनीश कुमार सभापति और शमशेर सिंह उप सभापति, लंदनपुर समिति में डॉ रामसिंह वर्मा सभापति और नेतराम वर्मा उप सभापति, कुकरा में दलजीत कौर को सभापति और दिलबाग सिंह को उप सभापति चुना गया। अलीगंज समिति में यशपाल ऱ्सिंह सभापति और विनीत पांडे उप सभापति बने। उधर, ममरी समिति में इंद्रजीत वर्मा सभापति और सोनी शर्मा उप सभापति चुने गए।
मूड़ा गालिब में सचिव से हुई मारपीट, समझौता
मोहम्मदी। क्षेत्र की मूड़ा गालिब समिति में सोमवार की शाम को संचालक पदों पर हुए चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने सचिव धनेश शुक्ला से मारपीट की, जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। सचिव ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।