{"_id":"5a43d70e4f1c1b09788b529e","slug":"191514395406-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की चिता की तैयारियों में लगे बेटे की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की चिता की तैयारियों में लगे बेटे की भी मौत
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
फरधान।
बीमार मां की मौत के बाद उसकी अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे बेटे की भी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब पीने और सर्दी लगने की वजह से मौत होने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक सरांय निवासी छेद्दू लाल की 60 वर्षीय पत्नी काफी समय से बीमारी से पीड़ित थी। मंगलवार की रात उनकी मौत हो गई। घरवाले आंखों में रात काटकर बुधवार की सुबह उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे। तभी उन्हें सूचना मिली गांव सटी घनश्याम के बाग में छेद्दू का सबसे छोटा पुत्र 27 वर्षीय संजोग वर्मा बेसुध हालत में पड़ा है। परिवार वाले बाग में पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक तरफ मां का शव अंतिम संस्कार की प्रतीक्षा कर रहा था, तो दोपहर बाद बेटे की मौत की सूचना पूरे गांव को झकझोर गई।
पुलिस के अनुसार घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस को प्रथम दृष्टया जांच में लग रहा है कि मृतक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। मौत की अन्य वजह सर्दी भी बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाम को मां के शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
गलत लोगों के साथ था युवक का उठना-बैठना
मृतक युवक का आपराधिक लोगों के साथ उठना-बैठना था। वह गलत सोहबत में पड़कर जेल भी जा चुका है। वह शराब का आदी थी। अक्सर वह शाम को घर से निकल जाता और देर रात घर लौटता था। मंगलवार की रात जब उसकी मां जिंदगी के अंतिम पड़ाव पर थी, तब भी वह घर से निकल गया और रात भर नहीं लौटा। रोज की दिनचर्या से वाकिफ घर वालों ने लौटकर न आने को गंभीरता से नहीं लिया। सुबह बाग में उसे बेसुध हालत में पड़े होने की उन्हें सूचना मिली। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दूर पर मांस-मछली के पीस पड़े थे।
घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत शराब के सेवन और सर्दी लगने की वजह प्रतीत होती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी।
- पारसनाथ, प्रभारी एसओ