फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भीषण शीतलहर के साथ घने कोहरे का कहर

भीषण शीतलहर के साथ घने कोहरे का कहर

Mon, 18 Dec 2017 11:32 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
भीषण शीतलहर के साथ घने कोहरे का कहर
ठंड - फोटो : अमर उजााल
लखीमपुर खीरी। जिले में भीषण शीतलहर के साथ कोहरे का कहर भी शुरू हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट के चलते गलन बढ़ती जा रही है। रविवार रात से ही घना कोहरा छाया रहा। सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप निकली, लेकिन उसमें गर्मी नहीं थी। स्कूल जाते समय बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे होने के बाद भी कांपते नजर आए। भीषण शीतलहर बीमारों और वृद्धों पर भारी पड़ने लगी है। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की है, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर जमकर हुई बर्फबारी के बाद तराई में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड में एकाएक इजाफा हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो रविवार से कुछ अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। तापमान में हल्का उछाल आने के बाद भी गलन में कोई कमी नहीं आई है। सर्द हवाएं कुछ थमी हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोहरे से राहत थी, लेकिन रविवार रात से घना कोहरा छाने लगा। सोमवार सुबह तो इतना घना कोहरा था कि सामने कुछ दूर की चीजों को देखना भी मुश्किल हो रहा था। यह कोहरा सुबह दस बजे तक छाया रहा। इसके बाद छाई धुंध के कारण सूरज के दर्शन नहीं हो सके। दोपहर के 12 बजे के बाद धुंध की चादर चीरकर सूरज निकला तो लोगों ने राहत की सांस ली। घरों और दफ्तरों से लोग निकलकर धूप में आ खड़े हुए। कई जगह तो धूप में दफ्तर चलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड के कारण सोमवार को स्कूल कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। कई स्कूलों में तो ठंड के कारण छुट्टी कर दी गई। यह शीतलहर मजदूरों, रिक्शा चालकों, पल्लेदारों और अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों पर काफी भारी पड़ रही है। बीमार और वृद्ध इस ठंड के चलते और ज्यादा बीमार हो रहे हैं। उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद गुप्त ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूल कॉलेजों में अवकाश घोषित करने या समय बदलने की मांग की है।
ठंड से बचाव के लिए लखीमपुर नगर पालिका ने रविवार से शहर के दस सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर अलाव जलवाए। सोमवार को इन स्थलों की संख्या बढ़ाई गई है। गोला नगर पालिका ने अलाव जलवाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए रैन बसेरा भी बनाया है।


ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जरूरतमंदों को वितरित करने के लिए पहले चरण में 9400 कंबल मंगाए गए हैं, जिनका वितरण किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के लिए सभी तहसीलों को 50-50 हजार का बजट आवंटित किया गया है। नगरीय क्षेत्र में नगर पालिकाएं और नगर पंचायतों ने अलग से अलाव जलाने की व्यवस्था की है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed