फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बेकाबू कार गहरे पानी में पलटी, दवा व्यापारी की मौत

बेकाबू कार गहरे पानी में पलटी, दवा व्यापारी की मौत

Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार गहरे पानी में पलटी, दवा व्यापारी की मौत
सिंगाही। निघासन मार्ग पर सिंगाही की तीसरी पुलिया के निकट एक कार अनियंत्रित होकर गहरे पानी में जा गिरी। नतीजतन कार चला रहे थाना सिंगाही के गांव सिंगहा कलां निवासी दवा व्यापारी बेलरायां चीनी मिल के पूर्व संचालक स्वतंत्र वर्मा (45) की मौत हो गई। सुबह लोगों ने पानी में शव उतराते देखा तो हादसे की जानकारी हुई। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव सिंगहा कलां निवासी स्वतंत्र वर्मा का कुशाही बाजार चौराहा (बेलरायां) में मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार को उनके रिश्तेदार उपदेश वर्मा के घर तिलक समारोह था। वह कार से तिलक समारोह में शामिल होने कोतवाली धौरहरा के गांव निकहिया (बंधा रोड) गए थे। वापस आते समय रात करीब 12:30 बजे सिंगाही के पहले तीसरी पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर कार गहरे पानी में जाकर पलट गई, जिससे कार चला रहे स्वतंत्र वर्मा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी सुबह तब हुई जब लोगों ने कार पानी में पड़ी देखी तो मौके पर पहुंचे, जहां स्वतंत्र वर्मा का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों के साथ रोते-विलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन


सुबह शव उतराता दिखा तब हुई हादसे की जानकारी
बेलरायां। गांव सिंगहा कलां निवासी दवा व्यापारी बेलरायां चीनी मिल के पूर्व संचालक स्वतंत्र वर्मा का शव पूरी रात पानी में पड़ा रहा, लेकिन लोगों को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। शनिवार की सुबह जब कुछ लोगों ने शव उतराता देखा तो घटना की जानकारी हुई। गांव पहुंची मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया। जो जहां जैसा था, वैसे ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। व्यापारी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बेलरायां, तिकुनियां और सिंगाही के व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सिंगहा कलां निवासी दवा व्यापारी स्वतंत्र वर्मा काफी मिलनसार और मृदुल स्वभाव के थे। वह बेलरायां चीनी मिल के पूर्व संचालक रहे। ग्राम मोतीपुर के प्रधान केडी वर्मा ने बताया कि निकहया से तिलक समारोह में शामिल होकर जब स्वतंत्र लौटे तो उनके साथ गांव उमरा निवासी शैलेंद्र वर्मा भी थे। निघासन पहुंचने पर अपने दोस्तों से मिले। उसके बाद स्वतंत्र ने शैलेंद्र को प्रधान केडी की गाड़ी में बैठा दिया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल के पानी में जाकर पलट गई। उनका शव पूरी रात पानी में पड़ा रहा, लेकिन किसी को जानकारी नहीं हुई। सुबह वहां से गुजरे लोगों ने कार पानी में पड़ी देखी तो मौके पर गए देखा तो कार स्वतंत्र वर्मा की थी। पास में ही शव उतरा रहा था। तब लोगों को हादसे की जानकारी हुई। उधर, व्यापारी की मौत की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने उसने वहीं अवाक रह गया। लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। बेलरायां, सिंगाही और तिकुनियां के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर शोक जताया है। शनिवार को लगने वाली बेलरायां की साप्ताहिक बाजार को भी बंद रखा। शोक सभा में तुषार लहरी, गिरधारी अग्रवाल, रामकिशोर गुप्ता, जयशंकर पांडेय, बबलू पांडेय, नावेद हुसैन, विनय शुक्ला, कमल वर्मा, रमाशंकर पांडे, गुड्डन अग्रवाल, वसी अहमद, रविंद्र वर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, कपिल वर्मा, कंचन वर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed