फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डॉक्टरों का अल्टीमेटम, मांगे न मानी तो होगा आंदोलन

डॉक्टरों का अल्टीमेटम, मांगे न मानी तो होगा आंदोलन

Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों का अल्टीमेटम, मांगे न मानी तो होगा आंदोलन
17 एलकेएच
विज्ञापन


डॉक्टरों का अल्टीमेटम, मांगे न मानी तो होगा आंदोलन

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। प्रशासनिक असंवेदनशीलता को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश है। सोमवार को इसके विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन की चेतावनी दी। डॉक्टरों का कहना है कि नवनियुक्त डॉक्टर को साठ से सत्तर हजार और बिडिंग माध्यम से रखे जाने वाले डॉक्टरों को ढाई लाख रुपये वेतन देना उचित नहीं है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.आरएस मधौरिया ने कहा कि कई सालों से दर्जनों मांगे लंबित हैं। इसमें सातवें वेतन आयोग के तहत मूल वेतन का 35 प्रतिशत एक जनवरी से दिया जाए, लंबित प्रोन्नतियां पूरी हों, पोष्टमार्टम भत्ता सौ से बढ़ाकर दो हजार रुपये प्रति केस किया जाए, कार्य के घंटे निर्धारित कर राजपत्रित अवकाश में इमरजेंसी सेवाएं ही चलें, रिटायरमेंट 62 वर्ष पर हो, डॉक्टरों की सुरक्षा की व्यवस्था करते हुए उनके लंबित मामलों की छह माह में जांच कर निराकरण किया जाए। जोनल सचिव डॉ.अमित सिंह ने बताया कि पहले तो 24 सितंबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा, जिसका संज्ञान न लिए जाने पर एक अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन और उसके बाद केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आंदोलन होगा। वार्ता में डॉ.अजय कुमार, डॉ. एसके नायक, डॉ.वसीम एवं डॉ.अखिलेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed